Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Bhumi: जमीन मालिकों के लिए नया काम करने जा रही बिहार सरकार, ACS ने जारी किए दिशा-निर्देश

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:12 PM (IST)

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व महाअभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसका लक्ष्य हर घर तक पहुंचना राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड को अपडेट करना है। इसके तहत जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र घर-घर जाकर वितरित किए जाएंगे। अनुसूचित जाति-जनजाति टोला तक विशेष अभियान चलाने की योजना है। टीम भावना और समन्वय ही इस अभियान की रीढ़ है।

    Hero Image
    राजस्व महाअभियान की तैयारी शुरू, मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व महाअभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसे सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व महाअभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक जनोन्मुखी पहल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य है, हर घर तक पहुंचना, राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना। इसके तहत जमाबंदी की प्रति, पंफलेट एवं आवेदन प्रपत्र घर–घर जाकर वितरित किए जाएंगे। हल्का स्तर पर दो शिविरों का आयोजन किया जाएगा और आवेदनों को साक्ष्य के साथ कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि अभियान में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अनुसूचित जाति–जनजाति टोला तक विशेष अभियान चलाने की योजना भी बनाई गई है, ताकि डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की तर्ज पर वंचित वर्ग तक समुचित सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

    विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि टीम भावना एवं समन्वय ही इस अभियान की रीढ़ है। गांवों में पूछे जाने वाले सवालों का सकारात्मक जवाब देने के लिए नीचे स्तर तक की टीम को तैयार रखना होगा। प्रशिक्षण में राज्य के सभी जिलों से एक–एक भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।।

    विभागीय सचिव गोपाल मीणा, निदेशक भू अभिलेख एवं परिमाप जे. प्रियदर्शिनी, निदेशक चकबंदी राकेश कुमार, निदेशक भू-अर्जन कमलेश सिंह, विशेष सचिव अरुण सिंह, संयुक्त सचिव अनिल पांडेय, आजीव वत्सराज सहित अन्य वरीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक मोना झा ने किया।