विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: एनडीए में अब सबका टाइम फिक्स, विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का अहम फैसला

Published: Tue, 16 Sep 2025 06:47 PM (IST)

पटना में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य आपसी एकजुटता को बढ़ावा देना था। सम्मेलन में भाजपा जदयू ...और पढ़ें

एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक दल को आधे घंटे का समय, पांचों दल के लोगों का संबोधन
एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक दल को आधे घंटे का समय, पांचों दल के लोगों का संबोधन

HighLights

  1. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता पर ज़ोर
  2. नीतीश सरकार की योजनाओं पर चर्चा
  3. कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं ने किया भोजन

राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से आपसी एकजुटता पर खास तौर पर फोकस किया जा रहा। सुबह 11 बजे से दो बजे तक होने वाले इस सम्मेलन में एनडीए के सभी पांच दल क्रमश: भाजपा, जदयू , लोजपा (आर), रालोमो व हम के नेता को संबोधन के लिए आधे-आधे घंटे का समय दिया जाता है। स्थानीय स्तर के एक-दो नेता का भी संबोधन होता है। कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सुबह नौ बजे से बनने लगता है माहौल

जिस विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होता है उसके स्थान का चयन स्थानीय स्तर के नेताओं द्वारा तय किया जाता है। दिलचस्प यह है कि सुबह 11 बजे से आरंभ होने वाले सम्मेलन के लिए सुबह नौ बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटान सुनिश्चित किया जाता है।

एक जगह तो विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 25-30 हजार लोग पहुंच गए थे। आम तौर पर चार से पांच हजार लोग इस आयोजन में जुट रहे।

भाजपा व जदयू के दो-दो नेता व अन्य तीन दलों के एक नेता रहते हैं मौजूद

एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा व जदयू के दो-दो नेता मौजूद रहते हैं। वहीं तीन अन्य घटक दल के एक-एक नेता की ड्यूटी इस सम्मेलन के लिए लगती है। भाषण सभी पांच दल के एक-एक नेताओं का ही होता है। इन नेताओं की ड्यूटी उनके दल की प्रदेश इकाई द्वारा लगायी जाती है। एनडीए के स्थानीय विधायक और पूर्व में प्रत्याशी रहे नेता की मौैजूदगी भी रहती है।

संबोधन में नीतीश कुमार की नई घोषणाओं का विशेष जिक्र

कार्यकर्ता सम्मेलन में यह नारा चल रहा कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश। नेताओं को संबोधन में मुख्य रूप से नीतीश कुमार की नवघोषित योजनाओं की विशेष चर्चा रहती है। इसमें 125 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी मुख्य है।

हाल में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की चर्चा भी शुरू हो गयी है। सभी सम्मेलन में डबल इंजन सरकार के फायदे भी गिनाए जा रहे।

कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी खास

कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के सभी पांच दलों के कार्यकर्ताओं का एक साथ भोजन भी होता है। यह आयोजन के अंत में होता है। सभी नेता भी इस दौरान मौजूद रहते हैं।