Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत पूरे राज्य में बनेंगे 649 नए पुल, पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा पुलों को मिली मंजूरी

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 06:53 PM (IST)

    मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बिहार के सभी जिलों में 649 नए पुलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। परियोजना पर लगभग 297712.077 लाख की लागत आएगी। पूर्वी चंपारण जिले में सबसे अधिक 54 पुल बनाए जाएंगे। पटना में 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में संपर्कता को बेहतर बनाना किसानों को बाजार से जोड़ना और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

    Hero Image
    बिहार में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना 649 नए पुलों को मिली स्वीकृति

    डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में कुल 649 नए पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में संपर्कता और आवागमन बेहतर होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी स्वीकृत पुलों के निर्माण पर अनुमानित रूप से ₹ 297712.077 लाख की लागत आएगी। योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्वी चंपारण को सबसे अधिक पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।

    पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर होगी। इन पर लगभग 20574.26 लाख खर्च होंगे। यह जिला राज्य में पुल निर्माण के लिहाज से सबसे अग्रणी स्थान पर है।

    राजधानी पटना की बात करें तो यहां 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी, जिन पर अनुमानित 7203.72 लाख की लागत आएगी।

    इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क और सुगमता, किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्योगोन्मुखी बनाना है। इसके माध्यम से राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिल रही है।