विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में टॉप-10 राज्‍यों में बिहार, देश में सबसे अव्वल बना उत्तर प्रदेश

By Nalini RanjanEdited By: Rajat Mourya
Published: Sat, 07 Oct 2023 09:38 PM (IST)

बेटियों के भविष्य की चिंता हर माता-पिता को होती है। उनकी शिक्षा व करियर से लेकर शादी-विवाह तक की आर्थिक ...और पढ़ें

सुकन्या समृद्धि योजना में टॉप-10 राज्‍यों में बिहार, देश में सबसे अव्वल बना उत्तर प्रदेश
सुकन्या समृद्धि योजना में टॉप-10 राज्‍यों में बिहार, देश में सबसे अव्वल बना उत्तर प्रदेश

HighLights

  1. देश में सबसे अव्वल बना उत्तर प्रदेश, दूसरे स्थान पर बना तमिलनाडु
  2. बिहार बना सातवें स्थान पर, महाराष्ट्र व राजस्थान से भी पिछड़ा
  3. सबसे अधिक आठ प्रतिशत दिए जा रहे ब्याज, दूसरे स्थान पर पीपीएफ खाता

पटना, नलिनी रंजन। प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी वित्तीय योजना सुकन्या समृद्धि खाता खोलने में बिहार डाकघर देश के टॉप-10 राज्यों में बना हुआ है। इसमें दक्षिण भारत के कर्नाटक सहित कई राज्यों से हमेशा टक्कर रही है। बिहार वर्ष 2023 के आरंभ में देश के अव्वल पांचवें स्थान पर रहने के बाद अगस्त-सितंबर 2023 के आंकड़े में लगातार दो पायदान खिसक कर सातवें स्थान पर चला गया है।

भारतीय डाक विभाग में जनवरी 2015 से खाते खोले जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, हर वर्ष 33 लाख सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाता है। अब तक तीन करोड़ सात लाख 55 हजार 410 खाते खोले गए हैं। टक्कर को देखते हुए बिहार लगातार अभियान चलाकर टॉप-10 में शामिल होने को लेकर कार्य कर रहा है।

बिटिया सशक्तिकरण दिवस पर विशेष अभियान

पोस्टल विभाग पटना डिविजन के एसएसपी राजदेव प्रसाद ने बताया कि विश्व पोस्टल दिवस पर नौ अक्टूबर से एक सप्ताह का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें 10 अक्टूबर को बिटिया सशक्तिकरण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य के हर डाक घरों में सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाएंगे। यह खाता 10 वर्ष तक की बेटियों के लिए खोला जाएगा। वर्तमान में इस खाता के लिए आठ प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है। यह सभी स्कीमों में सबसे अधिक ब्याज दर है। पीपीएफ में 7.1 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है।

देश में टॉप-10 राज्य

1. उत्तर प्रदेश

2. तमिलनाडु

3. महाराष्ट्र

4. कर्नाटक

5. मध्य प्रदेश

6. राजस्थान

7. बिहार

8. गुजरात

9. आंध्र प्रदेश

10. पश्चिम बंगाल

राज्य में टॉप-10 मंडल

1. सिवान मंडल

2. समस्तीपुर मंडल

3. सारण प्रमंडल

4. मुजफ्फरपुर मंडल

5. पूर्णिया प्रमंडल

6. गया डिवीजन

7. सहरसा मंडल

8. दरभंगा प्रमंडल

9. भागलपुर मंडल

10. रोहतास प्रमंडल

ये भी पढ़ें- Bihar News: भागलपुर में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय, सरकार ने मांगा डिटेल प्लान

ये भी पढ़ें- Caste Census : चिराग पासवान ने जाति आधारित गणना पर उठाए सवाल, बोले- इसमें हेराफेरी है; तटस्थ एजेंसी से दोबारा करवाई जाए