विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Air Pollution: पटना और छपरा समेत इन 4 जिलों की हवा हुई खतरनाक, 340 के पार पहुंचा AQI

Published: Fri, 02 Feb 2024 06:52 PM (IST)

राज्य का सर्वाधिक प्रदूषित शहर छपरा रहा। वहां पर वायु प्रदूषण की मात्रा 344 एक्यूआर रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिहार ...और पढ़ें

पटना और छपरा समेत इन 4 जिलों की हवा हुई खतरनाक, 340 के पार पहुंचा AQI
पटना और छपरा समेत इन 4 जिलों की हवा हुई खतरनाक, 340 के पार पहुंचा AQI

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश की हवा लगातार खतरनाक होती जा रही है। शुक्रवार को पटना, छपरा, बिहारशरीफ एवं समस्तीपुर की हवा में वायु प्रदूषण की मात्रा बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड की गई। राज्य का सर्वाधिक प्रदूषित शहर छपरा रहा। वहां पर वायु प्रदूषण की मात्रा 344 एक्यूआर रिकॉर्ड किया गया।

वहीं बिहार शरीफ में 340, समस्तीपुर में 321 एवं पटना में वायु प्रदूषण की मात्रा 318 एक्यूआइ रिकॉर्ड किया गया। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा.डी.के शुक्ला का कहना है कि धीरे-धीरे राज्य में प्रदूषण की स्थिति सुधर रही है। परंतु कई शहरों में निर्माण कार्यों के कारण स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में मौसम में सुधार होने पर अन्य शहरों की स्थिति भी बेहतर होने की उम्मीद है।

सर्दी-खांसी एवं एलर्जी की समस्या गंभीर

पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि वातावरण में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होने पर बच्चों में सर्दी-खांसी एवं एलर्जी की समस्या काफी गंभीर हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को प्रदूषण वाले इलाके में न ले जाएं। अगर उस इलाके में जाना अनिवार्य हो तो बच्चों को कम से कम समय रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में सर्दी-जुकाम की समस्या ज्यादा होने पर चिकित्सकों की सलाह लें।

राज्य के प्रमुख शहर : प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआइ में)

छपरा : 344

बिहारशरीफ : 340

समस्तीपुर : 321

पटना : 318

आरा : 297

मुंगेर : 245

सिवान : 232

मुजफ्फरपुर : 220

मोतिहारी : 217

गया : 216

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

ये भी पढ़ें- Bihar ITI New Courses: युवाओं के लिए अच्छी खबर! राज्य के आईटीआई में शुरू होंगे कम अवधि वाले नए कोर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।