Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में चार दिन की बारिश ने बर्बाद कर दी 998 करोड़ कीमत की फसल, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sat, 09 Oct 2021 07:15 AM (IST)

    Crop Damage Compensation in Bihar बिहार में केवल चार दिन की बारिश से 30 जिलों में 998.11 करोड़ की फसल बर्बाद कृषि विभाग का दावा 30 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच हुई बारिश से 283 प्रखंडों की 33 फीसद से अधिक क्षति

    Hero Image
    बिहार में फसल क्षति के लिए मुआवजा देगी सरकार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Crop Damage Compensation: खरीफ सीजन में राज्य में बाढ़ और वर्षा से 998.11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता राशि मिलने के बाद 33 फीसदी से अधिक फसल गंवाने वाले किसानों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। बता दें कि गत दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच राज्य में हुई भीषण वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, पश्चिमी  एवं पूर्वी चंपारण का हवाई सर्वेक्षण किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्‍य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़‍ितों का

    राज्‍य के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार मुसीबत की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। बाढ़ प्रभावित सभी किसानों को सरकार हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। फसल क्षतिपूर्ति में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सरकार का मानना है कि खजाने पर पहला हक आपदा पीड़‍ितों का है। कृषि मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़, अतिवृष्टि एवं अक्टूबर माह में लगातार वर्षा के कारण खरीफ फसलों को कुल 998.11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों को हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति जल्दी कर दी जाएगी।

    कृषि‍ विभाग ने आपदा विभाग को भेज दी है रिपोर्ट

    कृषि विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेज दिया है। सरकार ने विभिन्न कारणों से परती रह गई खेतों का भी आकलन करा लिया है। अब तक राज्य के 30 जिलों से फसल क्षति का आकलन कृषि विभाग को मिला है। इसमें 283 प्रखंडों के 6,45,708.63 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 फीसद से अधिक फसल की क्षति हुई है। नुकसान की अनुमानित राशि 875.27 करोड़ रुपये है। वहीं, 17 जिलों में 1,41,227.71 हेक्टेयर खेत परती रह गई है। इससे 96.03 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।