विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: पटना-भागलपुर को मिले नए ADM, कई DCLR भी बदले; देखें 15 अफसरों की लिस्ट

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:37 PM (IST)

बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध ...और पढ़ें

बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी (AI Generated Image)

बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी (AI Generated Image)

HighLights

  1. 15 अधिकारियों को बिहार प्रशासनिक सेवा में नई जिम्मेदारी मिली।

  2. कई अनुमंडलों में नए भूमि सुधार उप समाहर्ता नियुक्त हुए।

  3. सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। कईअनुमंडलों में नए भूमि सुधार उप समाहर्ता की तैनाती की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

पूर्वी चंपारण स्थित चकिया के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विद्यनाथ पासवान को अपर समाहर्ता सह अपर दंडाधिकारी, किशनगंज बनाया गया है।

पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संजीव कुमार कापर को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण बनाया गया है।

ज्ञान प्रकाश को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, पटना तथा मनीष कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर बनाया गया है।

सीमा कुमारी को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, भागलपुर और सुधीर कुमार को निदेशक, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है।

बायसी के भूमि सुधार उप समाहर्ता, रोशन राज को भूमि सुधार उप समाहर्ता किशनगंज तथा निखिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सहरसा को भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज बनाया गया है।

विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता, रोहतास को भूमि सुधार उप समाहर्ता पुपरी तथा मंकेश्वर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बारसोई को भूमि सुधार उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर, पश्चिम बनाया गया है।

राजन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, खेल विभाग को भूमि सुधाप उप समाहर्ता, नालंदा तथा रवि कुमार, वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय को भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर बनाया गया है।

सन्नी कुमार सौरव, अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी को भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा बनाया गया है। ऐश्वर्य कश्यप, विशेष कार्य पदाधिकारी, खान एवं भूतत्व विभाग को अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी तथा सोनाली, वरीय उप समाहर्ता, भागलपुर को भूमि सुधार उप समाहर्ता, कहलगांव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, कंवल तनुज बने वित्त विभाग के सचिव; रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय की कमान

यह भी पढ़ें- बिहार की ब्यूरोक्रेसी में हलचल: IAS विजय बने नगर विकास के अपर सचिव, भागलपुर DIG समेत 5 IPS जाएंगे ट्रेनिंग पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।