Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: भाजपा के कई नेता जन सुराज में शामिल

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 04:00 PM (IST)

    जन सुराज के एक मिलन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा और युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई नेताओं ने जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने नेताओं का पार्टी में स्वागत किया बोले- बिहार की जनता अब जान रही कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है।

    Hero Image
    पटना में आयोजित जन सुराज के एक मिलन समारोह

    डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में आयोजित जन सुराज के एक मिलन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा और युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई नेताओं ने जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने नेताओं का पार्टी में स्वागत किया, बोले- बिहार की जनता अब जान रही कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन सुराज पार्टी में आज शामिल होनेवालों में अन्य लोगों में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह, गोपालगंज के प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए।

    प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

    जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी नवंबर के बाद जदयू के सभी नेता और कार्यकर्ता जन सुराज में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी पीला बस से प्रचार करने जा रहे हैं, जो जन सुराज का रंग है।

    जन सुराज पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कई नेताओं का पार्टी में शामिल होना एक बड़ा संकेत है। देखना होगा कि आने वाले समय में जन सुराज पार्टी बिहार की राजनीति में कितना बड़ा प्रभाव डालती है।

         उदय सिंह का बयान

    बिहार की जनता अब जान रही है कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इतने लोग जुड़ रहे हैं कि वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

     उदय सिंह,जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

         

         नए सदस्यों के विचार

    वह जन सुराज के साथ जुड़कर खुश हैं और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम करेंगी। चेतना झांब ने कहा कि बिहारी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है।

    विनीता मिश्रा, भाजपा की पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष

    मैंने अपनी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी। लेकिन यह पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह हो गई है। बिहार में अब राजद-1 और राजद-2 के बीच सत्ता की लड़ाई हो रही है। लेकिन अब जन सुराज बिहार की जनता का अगला विकल्प बनने जा रही है।

    सुधीर शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री