Patna Zoo: अब भूल जाइए पटना का पुराना चिड़ियाघर, होने जा रहा बड़ा बदलाव; नया रूप देखते ही आप रह जाएंगे दंग
Patna News बिहार में सबसे अधिक चर्चित जगहों में कोई है तो वह है पटना का चिड़ियाघर जहां रोजाना लाखों लोग घूमने आते हैं। आए समय में अब चिड़ियाघर की व्यवस्था में बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। अब उद्यान में एक और नया बदलाव करने की तैयारी है जो कि आपलोगों को खुश कर देगा। आप नया लुक देख हैरान रह जाएंगे।
जागरण संवाददाता, पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान के दोनों मुख्य द्वार पर एलइडी डिस्पे बोर्ड लगाने का कार्य शुरू हो गया है। उद्यान में आने वाले दर्शकों को इस डिस्ले बोर्ड पर उद्यान के वन्य प्राणी उदल-कूद करते दिखाई देंगे।
यहां बाघ, बबर शेर, तेंदुआ, गैंडा, जिराफ, हिप्पोपोटमास, हिरण सहित कई प्रकार के वन्य प्राणियों की चहलकदमी दिखाई देगी। वनस्पति क्षेत्र के रेंज आफिसर अरविंद कुमार वर्मा के अनुसार एक सप्ताह में डिस्पले बोर्ड पर वन्य प्राणी दिखाई देने लगेंगे।
पटना चिड़ियाघर (Patna Zoo) प्रशासन दर्शकों को जागरूक भी करते रहेगा। वन्य प्राणियों के साथ वनस्पति क्षेत्र का भी दृश्य दिखाई देगा। उद्यान में भ्रमण के बारे में भी जानकारी प्रसारित होते रहेगी। थोड़ी देर रूकने पर बहुत सारी जानकारियां मिल जाएंगी।
उद्यान में दर्शकों का भ्रमण सुगम करने के लिए उद्यान का नक्शा प्रदर्शित कर जानकारी दी गई है। जगह जगह वन्य प्राणियों के नाम लिखकर एरो बनाया गया है। उद्यान में औसतन आठ हजार दर्शक भ्रमण करने के लिए आते हैं। रविवार को दर्शकों की संख्या अन्य दिनों से ज्यादा होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।