भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का 'कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट' वायरल, समर सिंह भी आ रहे नजर
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का नया गाना कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। देखते ही देखते इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जागरण टीम, पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने एक बार फिर से धमाल मचा रही हैं। उनका नया गाना 'कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट' रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। देखते ही देखते इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 'कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट' में पाखी के साथ भोजपुरी गायक समर सिंह भी नजर आ रहे हैं। समर और पाखी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। पाखी का यह गाना तड़का भोजपुरी से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर भोजपुरी श्रोता भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और गाने को पसंद कर रहे हैं। सांग को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं https://youtu.be/b_LhhY23TEQ
पाखी भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री और मेकर्स में रही हैं। उन्हें दर्शकों के मिजाज को पढ़ना आता है। उसी हिसाब से वे अपने प्रोजेक्ट्स भी तय करती हैं। पाखी एक लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर थीं, लेकिन वापसी खेसारीलाल यादव के साथ बंगलिनिया गाने से की थी। इस गाने को भी दर्शकों ने काफी पंसद किया था। इसके बाद सफर दोबारा तेजी से आगे बढ़ने लगा। एक के बाद एक हिट जवानी जर्दा के पान और नाच के मलकिनी से धमाल मचा दिया था। अब एक बार फिर से उसी सिलसिले को गाना 'कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट' में भी पाखी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इस बार उन्होंने समर सिंह के साथ मिलकर इस गाने में अपना जलवा बिखेरा है, जो उनके फैंस और भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहे हैं। पाखी ने भी दर्शकों से अपील की है कि वे गाना 'कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट' को जल्द से जल्द मिलियन रिकार्ड की ओर ले जाएं।
अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। उन्होंने बताया कि गाना 'कमरिया आटोमेटिक लेफ्ट राइट' में समर सिंह और नेहा राज ने गाया है। पीआरओ रंजन सिन्हा - यू एन एन मीडिया हैं। म्यूजिक संजीव - अजय का है। लिरिक्स रवि यादव का है। प्रोड्यूसर जगजीत सिंह हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।