विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोनालिसा का फिर दिखा हॉट लुक, पवन के साथ लिपलॉक से हैं चर्चा में

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2017 11:17 PM (IST)

शुक्रवार को भोजपुरी फिल्म सरकार राज रिलीज हुई। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चित हो गई है। ...और पढ़ें

मोनालिसा का फिर दिखा हॉट लुक, पवन के साथ लिपलॉक से हैं चर्चा में
मोनालिसा का फिर दिखा हॉट लुक, पवन के साथ लिपलॉक से हैं चर्चा में

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म सरकार राज शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म में पवन सिंह और भोजपुरी की हॉट सनसनी मोनालिसा ने हॉट सीन्स दिए हैं। इस फिल्म में एक्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ मोनालिसा एक गाने में लिपलॉक सीन किया है। बिग बॉस की कंट्रोवर्सी के बाद मोनालिसा का फिर से हॉट अवतार दर्शकों को देखने को मिल रहा है।

फिल्म में कई एक्शन सीन भी हैं

फिल्म सरकार राज में पवन सिंह ने जमकर एक्शन सीन किया है। फिल्म में मोनालिसा के अलावे रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह है। फिल्म के कई गानें पहले ही हिट हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा का हॉट वीडियो वायरल, देख चुके हैं लाखों लोग

चार हॉट एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहे पवन

इस फिल्म में एक्टर पवन सिंह चार नायिकाओं अक्षरा सिंह, मोनालिसा, काजल राघवानी और रानी चटर्जी के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस फिल्म का 4 मिनट 43 सेकंड का ट्रेलर भी जबर्दस्त हिट हुआ था, जिसे लाखों लोगों ने देखा था। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें पवन सिंह फुल एक्शन में गुंडों की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं ।

यह भी पढ़ें: 'Bigg Boss' में पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का बोल्ड वीडियो वायरल

पांच साल बाद रानी चटर्जी के साथ कर रहे हैं स्क्रीन शेयर

इस फिल्म के जरिये रानी चटर्जी और पवन सिंह पांच साल के बाद एक बार फिर परदे पर साथ दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी काफी अनोखी और कहीं न कहीं सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें कुल 9 गाने हैं जिसके संगीतकार मधुकर आनंद हैं, इनमें से कई गाने पवन सिंह ने खुद गाये हैं।

कई फिल्मों में किया काम

पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर समेत कई हिट फिल्में की हैं। इस साल पवन सिंह की कई और फिल्में रिलीज होने वाली है।