Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Bigg Boss' में पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का बोल्ड वीडियो वायरल

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Fri, 21 Oct 2016 11:26 PM (IST)

    बिहार की हॉट और भोजपुरी सिनेमा की सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस सीजन टेन की कंटेस्टेन्ट हैं और बिग बॉस के घर में उनके बेडरुम के कुछ इंटीमेट्स सीन्स का वीडियो वायरल हो गया है।

    'Bigg Boss' में पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का बोल्ड वीडियो वायरल

    पटना [वेब डेस्क]। भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा 'बिग बॉस-10' की कंटेस्टेंट बन गई हैं। और पहले ही दिन वे एलिमिनेशन के लिए नोमिनेट भी हो चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा का एक बेडरूम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी के साथ इंटीमेट होती नजर आई रही हैं। 25 सेकेंड के इस वीडियो में मोनालिसा स्ट्रिप करती दिख रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 अक्टूबर, 1982 को पटना में जन्मी मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने संस्कृत में BA किया था। वे 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ बी-ग्रेड मूवीज भी की हैं।

    मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे एक आइटम गर्ल के रोल में थीं। वे हिंदी और भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी नजर आई हैं।

    बिग बॉस सीजन 6' में मोनालिसा भोजपुरी एक्टर नरुआ को सपोर्ट करने आई चुकी हैं।ब्लैकमेल' के अलावा वे 'मनी है तो हनी है', 'तौबा-तौबा' जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।कुछ टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। अंतरा का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने अंकल के कहने पर मोनालिसा नाम को अपनाया।

    पढ़ें- बिग बॉस 10 में शामिल यह हॉट भोजपुरी सनसनी, अजय देवगन संग कर चुकी काम

    पढ़ें - भोजपुरी फिल्मों की सनसनी, 'मोनालिसा' जिनके हुस्न के सब हैं दीवाने...जानिए