अनारा गुप्ता इस साल करेंगी शादी, जानिए कहां है हनीमून डेस्टिनेशन
बिहार के भोजपुरी फिल्मों के दीवानों के लिए यह खास खबर है। भोजपुरी सनसनी अनारा गुप्ता 2017 में शादी करने जा रहीं हैं। शादी के बाद वे मालदीव जाएंगी।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों की सनसनी हॉट अनारा गुप्ता शादी करने जा रही हैं। जी हां, नए साल में वे शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसका खुलासा कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म 'मोहब्बत' की शूटिंग के दौरान किया था। शादी के बाद वे काम से ब्रेक लेकर मालदीव जाएंगी।
अनारा ने अपने होने वाले पति का नाम तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि 'वो' पति राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। अनारा पूरी तरह से भारतीय रीति-रिवाजों, रस्मों और पहनावे के साथ शादी करना चाहती हैं। इसके बाद वे हनीमून पर मालदीव जाना चाहती हैं,
सेक्स सीडी को ले झेला डिप्रेशन, अब कर रहीं ये फिल्म ...जानिए एक्ट्रेस अनारा की कहानी
नए साल में खाली हाथ रहीं ये हॉट भोजपुरी अभिनेत्रियां, जानिए कारण
ये है अनारा के जीवन की कहानी, जानिए
मिस जम्मू रह चुकीं अनारा गुप्ता को एक सेक्स सीडी की वजह से बदमानी झेलनी पड़ी थी। बाद में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। इसके बाद साउथ इंडियन व भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'मिलन संजोग' से वापसी की।
अनारा गुप्ता 2001 में मिस जम्मू बनीं। लेकिन, इसके बाद वे एक सेक्स सीडी के कारण चर्चा में आ गईं। घटना को लेकर अनारा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी मां और भाइयों को भी जेल जाना पड़ा। इस वीडियो को हैदराबाद में हुई फोरेंसिक जांच में गलत पाया गया, जबकि चंडीगढ़ में हुई दूसरी जांच में इससे उलट नतीजे आए। बाद में इस मुकदमे को जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट ने बंद कर दिया।
अनारा ने बताया कि सेक्स सीडी कांड के समय उनकी उम्र केवल 16 साल थी। घटना ने उन्हें तोड़ दिया था। डिप्रेशन में आत्महत्या की कोशिश भी की। लेकिन, परिवार ने बहुत साथ दिया। खासकर मां ने। अनारा के अनुसार मां के सपोर्ट के कारण ही वे आज सामान्य जिंदगी जी रही हैं।
सेक्स सीडी कांड का मुकदमा तो बंद हो गया, लेकिन इस विवाद ने अनारा को काफी सुर्खियां मिलीं। बाद में उनकी कहानी पर एक फिल्म 'मिस अनारा' बनी। 2005 में निर्मित इस फिल्म में अनारा ने खुद अभिनय किया। अनारा ने बताया कि सीडी कांड के बाद जब अपने जीवन पर फिल्म का ऑफर मिला तो लगा कि अपनी बात करने का यह बेहतर मौका है। फिर, परिवार की सहमति से फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया।
दो साल बाद रिलीज हुई इस फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली। लेकिन, अनारा फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी थीं। बॉलीवुड में खास सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने साउथ इंडियन व भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। भोजपुरी फिल्म 'मिलन संजोग' इसी की कड़ी है। अब वे फिर बॉलीवुड का रूख कर रही हैं।