Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं शरण तिहारी' Baba Bageshwar के दरबार पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-उन्होंने सुन लिया, बड़ी बात; देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Wed, 17 May 2023 02:01 PM (IST)

    Baba Bageshwar भोजपुर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी बाबा बागेश्वर के दरबार में अर्जी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को अपना गीत सुनाया। अक्षरा सिंह ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसपर सोशल मीडिया यूजर उनकी खिंचाई भी कर रहे हैं।

    Hero Image
    Baba Bageshwar के दरबार पहुंची अक्षरा सिंह

    पटना, ऑनलाइन डिजिटल। बाबा बागेश्वर का बुधवार को पटना में अंतिम दिन कथा होना है। उनसे मिलने के लिए नेता और श्रद्धालुओं का तांता लगा है। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बाबा बागेश्वर के दरबार में पहुंची, जहां अक्षरा सिंह ने बाबा के सामने भक्ति गाना गाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षरा सिंह बाबा बागेश्वर के सामने गीत गा रही हैं। गीत के बोल हैं 'मैं शरण तिहारी, लाज रखियो मां इस दुखिया की शरण तिहारी'

    उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया, बहुत बड़ी बात है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ उनके पिता बिपिन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। भोजपुरी अदाकारा ने वीडियो में 'जयश्रीराम' का हैशटैग लगाया है। इसके साथ 'बाबा बागेश्वर की जय' लिखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    सोशल मीडिया यूजर ने की खिंचाई, बोले-बाबा भी बोर हो गए

    अक्षरा सिंह के वीडियो पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर ने अक्षरा सिंह की खिंचाई की है। एक ने लिखा कि आपका गाना सुनकर बाबा भी बोर हो गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये भी अच्छा तरीका है धर्म-कर्म के नाम पर फेमस होने का। एक-दो यूजर ने तो अंधविश्वास बढ़ाने को लेकर नाराजगी जताई है।

    बाबा बागेश्वर ने आधी रात में लगाया दरबार

    बता दें कि बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का बुधवार को अंतिम दिन है। बाबा दो दिन से लगातार पटना में आधी रात में ही दिव्य दरबार लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर बाबा ने यह फैसला लिया है। उनके दिव्य दरबार में सामूहिक अर्जी लगाई गई।