Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: भोजपुरी एक्‍ट्रेस नेहा बंसल ने रोते हुए सुनाया अपना दर्द, PM मोदी से मांगी मदद

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 15 Oct 2019 09:42 AM (IST)

    भोजपुरी अभिनेत्री नेहा बंसल का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें वे पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से म ...और पढ़ें

    Hero Image
    VIDEO: भोजपुरी एक्‍ट्रेस नेहा बंसल ने रोते हुए सुनाया अपना दर्द, PM मोदी से मांगी मदद

    पटना [जेएनएन]। भोजपुरी अभिनेत्री नेहा बंसल (Neha Bansal) ने सोशल मीडिया पर अपना रोता हुआ वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में वे अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही हैं। वे कह रहीं हैं कि पति व ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं तथा पुलिस भी मदद नहीं कर रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदित हो कि नेहा बंसल ने भोजपुरी फिल्‍म 'चंद्रिका' व 'अम्‍बा' में काम किया है। उन्‍होंने कई एलबम में भी काम किए है। नेहा मूल रूप से हरियाणा के कैथल की रहने वाली हैं। भोजपुरी भाषी बिहार में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग (Fan Following) है।

    रोता हुआ वीडियो किया शेयर, कही ये बात

    भोजपुरी अभिनेत्री नेहा बंसल ने सोशल मीडिया पर अपना एक रोता हुआ वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बता रहीं हैं कि उनका पति उन्‍हें परेशान कर रहा है। वीडियो में नेहा कहती हैं कि वे तीन दिनों से बिना नहाए, बिना खाए पुलिस के चक्‍कर काट रहीं हैं। लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा। वे बताती हैं कि संपत्ति हड़पने के लिए पति उन्‍हें प्रताडि़त कर रहा है। उनके माता-पिता नहीं हैं। वीडियो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगतीं हैं तथा यह भी कहतीं हैं कि अगर मदद नहीं मिली तो वे आत्महत्या (Suicide) करने को मजबूर हो जाएंगीं।

    नेहा बताती हैं कि उनका पति विजय ठक्‍कर अमेरिकी नागरिक है। दोनों ने बीते 29 मार्च को शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों के भीतर ही पति प्रताडि़त करने लगा।

    नेहा बताती हैं कि उनके माता-पिता नहीं हैं। शादी के खर्च के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया, लेकिन पति उसे अमेरिका स्थित अपने घर नहीं ले गया। अब कह रहा है कि वह अमेरिकी नागरिक है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कानून से कोई डर नहीं है।