विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ का भ्रमण कराएगी भारत गौरव ट्रेन, 710 पैसेंजर कर सकेंगे यात्रा; मिलेगा भोजन भी

Published: Mon, 30 Jun 2025 01:09 PM (IST)

भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत की दिव्य यात्रा की व्यवस्था रेलवे की ओर से की गई है। ये ट्रेन ...और पढ़ें

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ का भ्रमण कराएगा भारत गौरव ट्रेन। सांकेतिक तस्वीर।
दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ का भ्रमण कराएगा भारत गौरव ट्रेन। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बिहार के भागलपुर से इस यात्रा की होगी शुरुआत
  2. इस ट्रेन की मांग लंबे समय से यात्रियों को थी

जागरण संवाददाता, पटना। भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत की दिव्य यात्रा की व्यवस्था रेलवे की ओर से की गई है। ये ट्रेन दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराएगी।

रेलवे ने इस यात्रा के लिए गौरव एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। इस यात्रा में बिहार, झारखंड सहित उत्तर भारत के विभिन्न प्रांतों के यात्री शामिल हो सकते हैं। बिहार के भागलपुर से इस यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा 12 दिवसीय होगी।

इस दौरान यात्री तिरपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन तक जायेंगे। आइआरसीटीसी की ओर से इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

इसकी मांग लंबे समय से यात्रियों द्वारा की जा रही थी। भारत गौरव ट्रेन में भागलपुर, जसीडीह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, चांपा, विलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित कई जगहों पर बोर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी।

इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के 640 सीटों की व्यवस्था की गई है। वहीं थर्ड एसी में 70 सीटें होंगी। भारत गौरव यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को रेल यात्रा के साथ-साथ सड़क यात्रा, भोजन, चाय, नाश्ता, लंच, डीनर, आरामदायक आवास, पारा मेडिकल कर्मी आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। बिहार-झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के यात्री आइआरसीटीसी के कोलकाता और रांची कार्यालय के माध्यम से टिकट बुकिंग करा सकते हैं।