बिहार का बेगूसराय रहा देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, मेरठ और दिल्ली को भी पीछे छोड़ा; जानिए पटना का हाल
बिहार में वायु प्रदूषण की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। शुक्रवार को देश में सर्वाधिक प्रदूषण बिहार के बेगूसराय में रिकॉर्ड किया गया। वहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 439 रिकॉर्ड किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 422 रिकॉर्ड किया गया। मेरठ में यह 424 रहा। राज्य में बेगूसराय के अलावा राजधानी पटना समेत अन्य शहरों की स्थिति भी खराब रही।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में वायु प्रदूषण की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। शुक्रवार को देश में सर्वाधिक प्रदूषण बिहार के बेगूसराय में रिकॉर्ड किया गया। वहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 439 रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 422 रिकॉर्ड किया गया। मेरठ में यह 424 रहा। राज्य में बेगूसराय के अलावा राजधानी पटना समेत अन्य शहरों की स्थिति भी खराब रही। पटना में 316 एक्यूआई रहा। वहीं आरा, छपरा, सिवान, कटिहार, भागलपुर, सहरसा की हवा भी काफी खराब रही।
ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषण की स्थिति खराब हो रही: डीके शुक्ला
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ. डीके शुक्ला का कहना है कि वातावरण में ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषण की स्थिति खराब होती जा रही है। निर्माण एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
हाल में जांच के क्रम में पाया गया कि कई निर्माण एजेंसियां मानकों का पालन नहीं कर रही हैं। अब तक राजधानी के दो एजेंसियों पर 71 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अन्य एजेंसियों की कार्य प्रणाली की जांच की जा रही है। मानकों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के प्रमुख शहरों में प्रदूषण की स्थिति
बेगूसराय : 439
कटिहार : 384
आरा : 376
सिवान : 372
छपरा : 357
सहरसा : 331
भागलपुर : 327
पूर्णिया : 327
पटना : 316
मोतिहारी : 316
बेतिया : 307
देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
मेरठ : 424
दिल्ली : 422
फरीदाबाद : 422
रोहतक : 362
जिंद : 310
गुरुग्राम : 338
यह भी पढ़ें - Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर प्रशांत किशोर का बयान, बोले- देश में कहीं भी दुर्घटना हो, मरता हमेशा...
यह भी पढ़ें - Lakhisarai Firing: लखीसराय को दहलाने वाला 'सनकी आशिक' कब होगा गिरफ्तार? घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।