Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BAS Officers Transfer: बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Mon, 24 May 2021 08:27 PM (IST)

    BAS Transfer List बिहार सरकार (Government of Bihar) के सामान्‍य प्रशासन विभाग (General Administration Department of Bihar) ने बिहार प्रशासनिक सेवा संवर्ग (Bihar Administrative Services) के 36 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को तत्‍काल अपने नए कार्यस्‍थल पर योगदान देने के लिए निर्देशित किया गया है।

    Hero Image
    बिहार सरकार ने जारी की तबादले की अधिसूचना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। BAS Transfer List: बिहार सरकार (Government of Bihar) के सामान्‍य प्रशासन विभाग (General Administration Department of Bihar) ने बिहार प्रशासनिक सेवा संवर्ग (Bihar Administrative Services) के 36 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को तत्‍काल अपने नए कार्यस्‍थल पर योगदान देने के लिए निर्देशित किया गया है। सरकार के संयुक्‍त सचिव (Joint Secretary) विमलेश कुमार झा ने इस आदेश के लिए अधिसूचना आज ही जारी की है। खास बात यह है कि तबादले की सूची में शामिल ज्‍यादातर अधिकारियों का केवल पद बदलेगा और स्‍थान पूर्ववत रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तबादलों की सूची में शामिल हैं ये नाम

    बेगूसराय स्थित मंझौल के अपर अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मंझौल, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, योगेंद्र कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पीरो, राजगीर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी, अमित अनुराग को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजगीर, शाहपुुर पटोरी के अपर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शाहपुर पटोरी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, विक्रमगंज, दिलीप कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विक्रमगंज बनाया गया है।

    रोहतास के अपर अनुमंडल पदाधिकारी रिजवान फिरदौस कुरैशी को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डेहरी, दरभंगा सदर की अपर अनुमंडल पदाधिकारी, नयना देवी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा सदर, सीतामढ़ी के पुपरी के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी, पुपरी, सिवान सदर के अपर अनुमंडल अधिकारी अभिषेक कुमार चंदन को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिवान सदर बनाया गया है।

    पटना जिले में पालीगंज के अपर अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पालीगंज, हवेली खडग़पुर के अपर अनुमंडल अधिकारी धीरज कुमार सिन्हा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हवेली खडग़पुर, सहरसा सदर के अपर अनुमंडल अधिकारी अजमले खुर्शीद को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहरसा सदर, गया स्थित नीमचक बथानी के अपर अनुमंडल अधिकारी धीरेंद्र कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शेरघाटी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया सदर, रंजीत कुमार रंजन को बतौर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्णिया सदर में ही रखा गया है।

    भभुआ के अपर अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भभुआ सदर, मुजफ्फरपुर पश्चिम की अपर अनुमंडल अधिकारी पूजा प्रीतम को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी मुजफ्फरपुर पश्चिम, चकिया के अपर अनुमंडल अधिकारी राधे श्याम कुमार मिश्रा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी चकिया,  हिलसा के अपर अनुमंडल अधिकारी शशांक राज को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हिलसा, खगडिय़ा सदर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी नवाजिश अख्तर को उसी जगह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी बनाया गया है।

    अपर अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली, लतीफुर रहमान अंसारी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी निर्मली, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया, संजीत कुमार को अपर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहनिया, सिमरी बख्तियारपुर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार को अनमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, अरवल के अपर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अभिजीत कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अरवल, मधुबनी सदर की अपर अनुमंडल अधिकारी निधि राज को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधुबनी बनाया गया है।

    अपर अनुमंडल अधिकारी अरेराज, सतीश रंजन को अनमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रक्सौल, बिहार शरीफ के अपर अनुमंडल अधिकारी मुकुल पंकज मणि को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहारशरीफ, टेकारी के अपर अनुमंडल अधिकारी संतन कुमार सिंह को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रजौली, अपर अनुमंडल अधिकारी, मुंगेर सदर, अपर्णा भारती को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुंगेर सदर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर, रोचना माद्री को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर बनाया गया है।

    इसी तरह सिकरहना के अपर अनुमंडल अधिकारी संजय कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिकरहना, बनमनखी के अपर अनुमंडल अधिकारी, बलबीर दास को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बनमनखी, डुमरांव के अपर अनुमंडल अधिकारी, धनंजय त्रिपाठी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डुमरांव, नवादा सदर के अपर अनुमंडल अधिकारी प्रशांत अभिषेक को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा सदर, बाढ़ के अपर अनुमंडल अधिकारी मो. इमरान को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी छपरा सदर तथा बेगूसराय सदर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार को अपर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के रूप में पदस्थापित किया गया है।

    पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner