बहारों फूल बरसाओ... सेहरा पहने दूल्हा के साथ ये क्या कर दिया, सारण जिले में हुई अजीब सी घटना
बारात बना युद्ध का अखाड़ा और फूलों की जगह बरसने लगा कुछ और। इस मारपीट के बाद दूल्हा ससुराल के बदले अस्पताल पहुंच गया। घटना छपरा के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गड़हीतीर मोहल्ले की है। हालांकि इसकी शिकायत किसी पक्ष ने थाने से नहीं की है।

छपरा, जागरण संवाददाता। बारात बना युद्ध का अखाड़ा और दूल्हे पर जमकर बरसे सड़े अंडे। इस मारपीट के बाद दूल्हा ससुराल के बदले अस्पताल पहुंच गया। घटना छपरा के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गड़हीतीर मोहल्ले की है। हालांकि इसकी शिकायत किसी पक्ष ने थाने से नहीं की है। घटना सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गहरीतीर मोहल्ले की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गणमान्य लोगों की मदद से मामला शांत करा दिया। इसके बाद रात में विवाह संपन्न कराया गया।
नमाज पढ़कर निकलते समय फेंक दिए सड़े अंडे
मिली जानकारी के अनुसार भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गड़हीतीर मोहल्ला के रहने वाले मो. रिजवान के बेटे राजा की बारात छपरा के भगवान बाजार थाना रोड स्थित सिलसिला विवाह भवन के लिए निकली थी। लड़की पक्ष ब्रह्मपुर मोहल्ले का रहने वाला है। बारात के दौरान दूल्हा गड़हीतीर मोहल्ला स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गया। इसी दौरान कुछ मनचलों ने दूल्हे पर सड़े अंडे फेंक दिए। इसका बारातियों ने विरोध किया। देखते-देखते बात बिगड़ गई और बारात युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गई। मारपीट में दूल्हा सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कई को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।
एक युवक को आई गंभीर चोटें
जानकारी के अनुसार घायलाें में शामिल दाउदपुर थाना क्षेत्र के लकी खान (25 साल) के सिर और आंख में गंभीर जख्म आए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद रात में शादी हुई। बताया जा रहा है कि वर पक्ष का अंडे फेंकने वाले मनचलों से पुराना विवाद रहा है। इसी कारण उन्होंने बारात में दूल्हे पर अंडा फेंका था। वधु पक्ष का घर छपरा के ही ब्रह्मपुर मोहल्ला में है। घटना की जानकारी मिलने पर बाद में पुलिस पहुंची। उसने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। हालांकि, तनाव व्याप्त है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।