Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अतुल प्रसाद बने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड आइएएस को पदभार देने की परंपरा रही जारी

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 06:18 PM (IST)

    BPSC news अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में यह कहा गया है कि अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अधिसूचना पांच अगस्त से प्रभावी होगी।

    Hero Image
    अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। सांकेतिक तस्वीर।

    राज्य ब्यूरो, पटना: इसी वर्ष फरवरी में विकास आयुक्त के पद से रिटायर हुए अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार की दोपहर इस आशय की अधिसूचना जारी कर की। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में यह कहा गया है कि अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अधिसूचना पांच अगस्त से प्रभावी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह वर्ष या फिर 62 वर्ष की उम्र सीमा तक जिम्मेदारी

    अतुल प्रसाद की कार्य अवधि पदभार की तारीख से छह वर्ष या फिर 62 वर्ष की उम्र सीमा तक होगी। रिटायर्ड आइएएस को बीपीएससी की कमान देने की परंपरा भी जारी रही। अतुल प्रसाद विकास आयुक्त के पद से इसी साल सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके पहले आरके महाजन और शिशिर सिन्हा रिटायर्ड होकर बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

    सेवानिवृत्त को अध्यक्ष बनाने की परंपरा रही जारी

    भारतीय प्र्शासनिक सेवा के रिटायर अधिकारियों को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की परंपरा इस बार भी जारी रही। निवर्तमान अध्यक्ष आरके महाजन बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनने से पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। उनके पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर होने के बाद शिशिर सिन्हा को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। 

    कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही अतुल प्रसाद की छवि

    विकास आयुक्त पद से रिटायर हुए अतुल प्रसाद की छवि एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही है। समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में उन्होंने लंबी अवधि तक काम किया है। उन्हीं के कार्यकाल में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को शुरू किया गया था। अब अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग की कमान सौंपी गई है। इसके पहले आरके महाजन बीपीएससी अध्यक्ष थे। महाजन का कार्यकाल गुरुवार को ही समाप्त हुआ था। 

    comedy show banner
    comedy show banner