विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इन पांच भाजपा नेताओं को खाली कर देना चाहिए सरकारी बंगला', नीतीश के बयान को लेकर BJP पर उखड़े अशोक चौधरी

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Fri, 20 Oct 2023 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2023 05:27 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर सियासी टीका-टिप्पणी तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता बयानबाजी कर ...और पढ़ें

'इन पांच भाजपा नेताओं को खाली कर देना चाहिए सरकारी बंगला', नीतीश के बयान को लेकर BJP पर उखड़े अशोक
'इन पांच भाजपा नेताओं को खाली कर देना चाहिए सरकारी बंगला', नीतीश के बयान को लेकर BJP पर उखड़े अशोक

HighLights

  1. जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए अशोक चौधरी
  2. नीतीश कुमार के बयान को लेकर मीडिया से बात करते हुए दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोतिहारी में दिए गए बयान से प्रदेश की सियासत गर्म है। इसे लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अब बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी बयान दिया है।

उन्होंने मीडिया से बात करने के दौरान सवाल करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जो कहा कि उनके भाजपा से पुराने संबंध हैं। इसमें क्या गलत है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कई वरिष्ठ नेताओं को जानते हैं, उनके साथ थे। कई बार एक-दूसरे से मिलते थे।

चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। वे लोग पहले घर (सरकारी आवास) खाली कर दें। उन लोगों ने ही नीतीश कुमार से घर से बाहर नहीं करने का आग्रह किया था।

अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा के पांच नेता नीतीश कुमार से संबंधों के चलते ही अभी तक सरकारी बंगले में रह रहे हैं। चौधरी ने कहा कि इन लोगों ने सीएम से आग्रह किया था। उनका दिल बड़ा है, इसलिए बंगला खाली नहीं कराया।

अशोक चौधरी ने पांच भाजपा नेताओं के नाम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच वरिष्ठ नेताओं में शहनवाज हुसैन, राम प्रीत पासवान, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय और नंद किशोर यादव हैं। ये सभी सरकारी बंगले में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश जी की बात इतनी ही नापसंद है तो क्यों नहीं स्वेच्छा से घर खाली कर दें।

उन्होंने कहा कि राजनीति और विचारधार अपनी-अपनी जगह पर है। चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू को समाप्त करने की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी। क्षेत्रीय दल समाप्त नहीं होंगे। उन्होंने इस दौरान कहावत कहते हुए कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती, दो हाथ से बजती है।

यह भी पढ़ें : Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 1 लाख 18 हजार शिक्षकों की फिर होगी बहाली, नवंबर से पहले जारी होगा विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाजपा के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा था कि सब हमारे दोस्त हैं, दोस्ती तब तक बनी रहेगी, जब तक हम जिंदा हैं। हालांकि, इसके बाद जदयू ने स्पष्टीकरण भी दे दिया था।

बता दें कि अशोक चौधरी शुक्रवार को पटना में जदयू के कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी बात कही। चौधरी ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जनता की समस्याओं का लगातार समाधान हो रहा है।

यह भी पढ़ें : किसानों के लिए जरूरी खबर! 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सरकार दे रही सब्सिडी, जान लें कैसे करना है आवेदन

जदयू कार्यालय में आयोजित 'जनसुनवाई कार्यक्रम' में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ विधान पार्षद संजय कुमार सिंह 'गांधी जी' ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।