Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंट्रोवर्सी के बाद मिला 'गिफ्ट', नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी; कविता का दिखा असर?

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 03:15 PM (IST)

    बिहार की सियासत में चर्चा में रहने वाले जदयू नेता अशोक चौधरी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। हाल ही में अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की थी जिसके बाद से उनके और नीतीश कुमार के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। हालांकि अब इस विवाद पर विराम लग गया है।

    Hero Image
    नीतीश कुमार के साथ अशोक चौधरी। फोटो- एक्स

    जागरण टीम, पटना। Ashok Choudhary JDU पिछले दो-तीन दिनों से बिहार की सियासत में हॉट टॉपिक बनकर उभरे जदयू नेता अशोक चौधरी को आखिरकार उनका 'गिफ्ट' मिल ही गया। अशोक चौधरी, जो नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी हैं, को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू में राष्ट्रीय महासचिवों की संख्या अब दस हो गई है। अनुसूचित जाति से जदयू मे दो राष्ट्रीय महासचिव क्रमश: श्याम रजक और अशोक चौधरी हो गए हैं। वहीं अल्पसंख्यक समाज से भी दो आफाक अहमद खान और कहकशां परवीन राष्ट्रीय महासचिव हैं, कुर्मी जाति से भी दो, इंजीनियर सुनील व मनीष वर्मा, कुशवाहा समाज से भी दो, भगवान सिंह कुशवाहा और रामसेवक सिंह राष्ट्रीय महासचिव हैं।

    वहीं, बिहार से बाहर के दो नेताओं क्रमश: राज सिंह मान तथा कपिल पाटिल के पौस जदयू के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेवारी है।

    अशोक चौधरी, कविता और नीतीश कुमार...

    पिछले दिनों ऐसे कयास लगाए जा रह थे कि अशोक चौधरी नीतीश कुमार से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता भी रीपोस्ट की, जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई।

    इस कविता से छिड़ी सियासी बहस

    कविता में लिखा था, बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना छोड़ दीजिए। बच्चे बड़े होने पर वो खुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना छोड़ दीजिए। गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें छोड़ दीजिए.....।

    अशोक चौधरी बोले- नीतीश मेरे पिता समान

    इस कविता के सामने आने के बाद अशोक चौधरी को नीतीश कुमार ने तलब किया। हालांकि, बाद में अशोक चौधरी ने कहा, उन्होंने जो कविता शेयर की थी, उसका गलत अर्थ निकाला गया। नीतीश कुमार मेरे पिता समान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू की जीत होगी और नीतीश कुमार फिर राज्य के सीएम बनेंगे।

    अशोक चौधरी को मिला 'गिफ्ट'

    अब इस कंट्रोवर्सी को 2 दिन भी नहीं बीते थे कि अशोक चौधरी को जदयू में अहम जिम्मेदारी दे दी गई। उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया गया है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार ने ऐसा अशोक चौधरी की नाराजगी को दूर करने के लिए किया है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार के साथ होने वाला है 'खेला'? लालू की छोटी बेटी रोहिणी ने पहले ही कर दिया आगाह

    ये भी पढ़ें- 'बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए', अशोक चौधरी की कविता पर उबाल; नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद छा गई शांति