Bihar News: मछुआरा आयोग में हुई नई नियुक्ति, इस JDU नेता को मिली अहम जिम्मेदारी
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने जदयू नेता अरविंद निषाद को राज्य मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। विद्या सागर सिंह निषाद की असमर्थता के बाद यह निर्णय लिया गया। अरविंद निषाद पहले अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य थे। इस संबंध में विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

राज्य ब्यूरो, पटना। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने राज्य मछुआरा आयोग के सदस्य पद पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद को नियुक्त किया है।
सरकार ने 31 मई को विद्या सागर सिंह निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था, लेकिन नियुक्ति के बाद उन्होंने इस पद पर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी।
ऐसे में विद्या सागर के स्थान पर अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य बनाया गया है। बता दें, अरविंद निषाद इसके पहले अति पिछड़ा वर्ग के विशेष आयोग के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।
2024 में एनडीए की सरकार बनने के बाद आयोग को भंग कर दिया गया था। अब अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि 31 मई को राज्य मछुआरा आयोग का गठन किया गया था।
जिसमें विद्या सागर सिंह निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद उन्होंने इस पद पर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी। अत: विद्या सागर निषाद के जगह पर अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य बनाया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।