Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोधगया में 24.21 करोड़ की बतसपुर बांध विस्तार परियोजना को स्वीकृति, अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 03:32 PM (IST)

    24 करोड़ 21 लाख 62 हजार 300 रुपये खर्च हैं। मंगलवार को इसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। यह बीयर गया जिला के बोधगया प्रखंड में है। परियोजना पूरी होने पर बतसपुर सहित आसपास की चार पंचायतों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। इसी के साथ उस परिक्षेत्र में सिंचाई सुविधा भी सुदृढ़ होगी।

    Hero Image
    बोधगया में 24.21 करोड़ की बतसपुर बांध विस्तार परियोजना को स्वीकृति

    राज्य ब्यूरो, पटना। बतसपुर वीयर के उर्ध्व प्रवाह में बांध के विस्तार की महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस पर 24 करोड़ 21 लाख 62 हजार 300 रुपये खर्च हैं। मंगलवार को इसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। यह बीयर गया जिला के बोधगया प्रखंड में है। परियोजना पूरी होने पर बतसपुर सहित आसपास की चार पंचायतों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। इसी के साथ उस परिक्षेत्र में सिंचाई सुविधा भी सुदृढ़ होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2024 में भारी वर्षा के कारण मुहाने नदी में जलस्तर बढ़ने से बतसपुर पंचायत और अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया था। इससे फसलें और सड़कें बर्बाद हो गई थीं। उसके बाद हुए आकलन में दक्षिण दिशा में बांध को बढ़ाना जरूरी समझा गया। जिले के पदाधिकारी द्वारा भी बाढ़ नियंत्रण के लिए बांध निर्माण की अनुशंसा की गई थी। सम्राट के अनुसार, आवश्यकता और अनुशंसा के आधार पर सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने ला निर्णय लिया।

    बतसपुर वीयर के दोनों किनारों पर अभी 800-800 मीटर का एफ्लक्स बांध है। अब अतिरिक्त विस्तार के लिए दाईं ओर 1540 मीटर और बाईं ओर 1517 मीटर लंबा बांध बनाया जाएगा। इससे नदी का ओवरफ्लो रोका जा सकेगा। बांध का सेक्शन पूर्व निर्मित एफ्लक्स बांध के अनुरूप ही तैयार किया गया है। अक्टूबर, 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।