विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में अब बगैर B.Ed. भी बन सकेंगे गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के टीचर, जानिए

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 08:29 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 18 Jun 2017 04:41 PM (GMT+05:30)

अगर आप बिना बीएड के टीचर बनना चाहते हैं तो टेंशन नहीं लेने का। बिहार सरकार ने ऐसा प्रस्‍ताव नीति आयोग को भेजा है। जानिए पूरा मामला।

बिहार में अब बगैर B.Ed. भी बन सकेंगे गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के टीचर, जानिए
बिहार में अब बगैर B.Ed. भी बन सकेंगे गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के टीचर, जानिए

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के पर्याप्त शिक्षक मिल सकें, इसके लिए सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में है। सरकार ने शिक्षक नियुक्ति की पात्रता में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे नीति आयोग की सहमति के लिए भेजा गया है। यदि सहमति प्राप्त होती है तो शिक्षक नियुक्ति में बीएड की अनिवार्यता के नियम को शिथिल किया जा सकेगा।

नीति आयोग ने राज्यों के विकास के लिए डेवलपमेंट सपोर्ट सिस्टम फॉर स्टेट (डीएसएसएस) नामक योजना की शुरुआत की है। इसके तहत राज्यों से तीन साल का विकास प्रारूप मांगा गया है। आयोग के निर्देश के आलोक में शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपनी कार्य योजना बनाकर आयोग को सौंपी है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के शिक्षकों की काफी कमी है। इन विषयों के शिक्षकों के लिए एमएससी के साथ ही बीएड की अनिवार्यता है। इस नियम की वजह से सरकार को संबंधित विषय के पर्याप्त शिक्षक नहीं मिल पाते हैं।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का तंज-बीजेपी और मीडिया को लालू जी से खास लगाव है

आयोग को दिए प्रस्ताव में शिक्षा विभाग कहा है कि यदि नीति आयोग शिक्षक पात्रता में बीएड की अनिवार्यता को समाप्त कर दें तो राज्य सरकार को पर्याप्त संख्या में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के शिक्षक मिल सकते हैं। अब आयोग इस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से राय मशविरा कर अंतिम फैसला लेगा।

यह भी पढ़ें: बाइक खरीदनी है तो जल्दी पहुंचे बजाज शो-रूम, मिल रहा है भारी डिस्काउंट