Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jee Advanced Topper: पटना के अनिकेत जेईई एडवांस में बने सेकेंड टॉपर, इतने नंबर लाकर हासिल किया दूसरा स्थान

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 06:21 PM (IST)

    पटना के अनिकेत ने गुवाहाटी जोन में 360 में 301 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। मूल रूप से औरंगाबाद के रहने वाले अनिकेत अपने परिवार के साथ पटना के रामजयपाल नगर में रहते हैं और उनकी शुरुआती शिक्षा पटना के एक निजी विद्यालय में हुई है। अनिकेत कंम्पयूटर सांइस में काम कर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में बड़ा काम करना चाहते हैं।

    Hero Image
    पटना के अनिकेत जेईई एडवांस में बने सेकेंड टॉपर

    जागरण संवाददाता, पटना। JEE Advance Topper पटना के अनिकेत ने गुवाहाटी जोन में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 360 में 301 अंक हासिल किए हैं। अनिकेत मूल रूप से औरंगाबाद के रहने वाले हैं। अपने परिवार के साथ पटना के रामजयपाल नगर में रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी शुरुआती शिक्षा पटना के एक निजी विद्यालय में हुई। उनके पिता सुनील कुमार सिंह राज्य सरकार के एक विभाग में कार्यरत हैं। उनकी माता प्रतिमा सिंह गृहिणी हैं। अनिकेत की बड़ी बहन बीआइटी से बीटेक कर रही हैं।

    सेल्फ स्टडी से की कामयाबी हासिल

    अनिकेत ने बताया कि सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई कर कामयाबी हासिल की है। वे साफ्टवेयर के क्षेत्र में ही बड़ा काम करना चाहते हैं, फिलहाल दिल्ली आइआइटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करेंगे। बेटे की इस सफलता से उनके माता-पिता और परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं।

    प्रथम कुमार की रुचि कंप्यूटर साइंस में

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले प्रथम कुमार ने (ऑल इंडिया रैंक: 343) गुवाहाटी जोन में पांचवां स्थान हासिल किया है। प्रथम ने जेईई मेन ऑल इंडिया 33वीं रैंक हासिल की थी। जेईई मेन और जेईई एडवांस 2024 में बिहार स्टेट टॉपर बनकर अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है।

    प्रथम कुमार का कहना है कि वह आइआइटी बाम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहता है। इनके पिता सुजीत कुमार सिंह एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। मां गृहिणी हैं। प्रथम ने बताया कि पहले चरण में कुछ अंकों से बेहतर पर्सेटाइल नहीं मिल सका था।

    ये भी पढे़ं-

    NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक कांड में एक और अधिकारी की भूमिका संदिग्ध, 5 वर्षों से संजीव और सिकंदर की थी पहचान

    NEET UG Paper Leak के जांच की EOU ने संभाली कमान, 8 सदस्यीय SIT का किया गठन; आरोपितों को रिमांड में लेगी टीम

    comedy show banner
    comedy show banner