विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेहंदी लगा के रखना... पर अनंत सिंह की पत्‍नी के शानदार स्‍टेप्‍स, बेटी की मेहंदी में दिखा मां का खास अंदाज 

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:48 AM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की मेहंदी समारोह में मां नीलम देवी ने उत्साहपूर्वक डांस किया, जिसकी शादी के लिए नदवां गांव में भव्य तैयारियां की गई हैं।  

मेहंदी कार्यक्रम में नीलम देवी के स्‍टेप। वीड‍ियो ग्रैब

मेहंदी कार्यक्रम में नीलम देवी के स्‍टेप। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. नीलम देवी ने बेटी की मेहंदी में उत्साह से डांस किया।

  2. नदवां गांव में 10 बीघा क्षेत्र में भव्य पंडाल तैयार।

  3. घुड़दौड़ विजेता को इनाम में मिलेगी महिंद्रा थार।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों के बीच मंगलवार रात मेहंदी समारोह में एक खास नजारा देखने को मिला।

बेटी की खुशियों में शामिल मां एवं पूर्व विधायक नीलम देवी का उत्साह देखते ही बन रहा था। मेहंदी रचाए नीलम देवी न सिर्फ परिवार के साथ इस खास पल का आनंद लेती दिखीं, बल्कि अपने अंदाज से समारोह की रौनक भी बढ़ा दी।

शिवांगी गोल्डन ड्रेस में बेहद आकर्षक नजर आईं। उनके साथ तीनों भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। समारोह में पंजाब से आई महिलाओं ने डांस किया। कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इस बीच शाहरुख खान और काजोल के सुपरहिट गीत 'मेहंदी लगा के रखना' पर कलाकारों की प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा। गाना बजते ही नीलम देवी भी अपने उत्साह को रोक नहीं सकीं।

वह बैठे-बैठे ही गीत की धुन के अनुसार हाथों और शरीर से ऐसे मूवमेंट करती दिखीं कि वहां मौजूद महिलाएं भी मुस्कुराने लगीं। बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे और अंदाज में साफ झलक रही थी।

बेटी की शादी के लिए नदवां में भव्य तैयारी

नीलम देवी की बेटी शिवांगी की शादी बुधवार को होनी है। बिहटा के कृष्णानगर से ऋषिकेश कुमार दूल्हा बनकर नदवां गांव पहुंचेंगे। बरात में 151 गाड़ियों का काफिला आने की तैयारी है। शादी वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न होगी।

बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए नदवां गांव में करीब 10 बीघा क्षेत्र में भव्य पंडाल तैयार कराया गया है। मेहमानों के लिए सुबह 10 बजे से भोजन की व्यवस्था शुरू होगी। आयोजन में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए इंतजाम किए गए हैं।

घुड़दौड़ में थार के लिए होगी होड़

शादी समारोह में मनोरंजन का एक और खास आकर्षण घुड़दौड़ होगी। बुधवार दोपहर दो बजे से इसकी शुरुआत होने की बात कही जा रही है।

मुकाबले के लिए दूसरे राज्यों से भी घोड़े लाए गए हैं। घुड़दौड़ के विजेता को थार इनाम में दी जाएगी। इस मुकाबले को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 'अब विधायक जी का डायलॉग हम मारते हैं, चांद उतार दें', अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में नोटों की बारिश, मंच पर ऐसा दिखा छोटे सरकार का अंदाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।