विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी की हल्दी में फिर दिखा अनंत स‍िंह का पुराना अंदाज, 'बड़ा रंगदार' बजते ही करने लगे यह काम

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:01 AM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म नदवां स्थित आवास पर धूमधाम से संपन्न हुई। इस दौरान अनंत सिंह 'बड़ा रंगदार' गाने पर मूंछों पर ताव देते और गायक पर नोट उड़ाते दिखे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

आर्यन बाबू के गाने के दौरान मूछों पर ताव देते अनंत स‍िंह। वीड‍ियो ग्रैब

आर्यन बाबू के गाने के दौरान मूछों पर ताव देते अनंत स‍िंह। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म संपन्न।

  2. 'बड़ा रंगदार' गाने पर अनंत सिंह ने मूंछों पर ताव दिया।

  3. हल्दी समारोह में गायक पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में अब अंतिम दौर में हैं। सोमवार रात नदवां स्थित आवास पर हल्दी समारोह का आयोजन किया गया।

पारंपरिक गीत-संगीत और जश्न के बीच 'छोटे सरकार' का अलग अंदाज भी देखने को मिला। लोकगायक आर्यन बाबू उन्हें मंच तक लेकर आए तो अनंत सिंह 'बड़ा रंगदार' गाने पर मूंछों पर ताव देते नजर आए।

इस दौरान गायक पर नोट भी उड़ाए गए। हल्दी समारोह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।समारोह में अनंत सिंह के तीनों बेटे और दोनों बेटियां एक साथ मंच पर नजर आए।

पत्नी नीलम देवी भी मौजूद रहीं। पीले रंग के परिधानों में परिवार के सदस्यों ने हल्दी की रस्म में हिस्सा लिया, जबकि दुल्हन शिवांगी गुलाबी लहंगे में नजर आईं।

रिश्तेदारों और मेहमानों ने भी मंच पर पहुंचकर दुल्हन को आशीर्वाद दिया। अनंत सिंह समारोह में पहुंचे शुभचिंतकों से मुलाकात करते और उनकी बधाइयां स्वीकार करते दिखे।

Anant 1

गायक पर उड़ाए गए नोट, वायरल हुआ वीडियो

हल्दी समारोह में संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। लोकगायक आर्यन बाबू की प्रस्तुति पर मेहमान झूमते नजर आए। इसी दौरान गायक पर नोट उड़ाए जाने लगे।

देखते ही देखते मंच के आसपास नोटों की बारिश होने लगी। अनंत सिंह के मूंछों पर ताव देने वाले अंदाज और गायक पर नोट उड़ाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बनारसी चाट से मसाला डोसा तक का इंतजाम

समारोह में मेहमानों के खानपान का भी खास ख्याल रखा गया। जलपान के लिए बनारस की मशहूर टिक्की चाट, मसाला डोसा और गोलगप्पे समेत कई व्यंजन परोसे गए।

मेहमानों ने इनका स्वाद लिया। वहीं, विवाह समारोह के लिए भी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। लाखों रसगुल्ले समेत अन्य मिठाइयां तैयार करने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं।

Anant 2

25 नवंबर को नदवां पहुंचेगी बरात

शिवांगी की शादी 25 नवंबर को पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के नदवां गांव में होगी। बिहटा से सैन्य अधिकारी रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश की बरात पहुंचेगी।

विवाह समारोह में करीब चार लाख लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद अब परिवार और क्षेत्र के लोगों की निगाहें बुधवार को होने वाले विवाह समारोह पर टिकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।