विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सब दिन का नियम है...' जदयू के MLC प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत पर MLA अनंत सिंह का तंज

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:02 PM (IST)

बिहार MLC चुनाव 2026 से पहले जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह की तबीयत बिगड़ने पर विधायक अनंत सिंह ने तंज कसा है।

HighLights

  1. नीरज सिंह की तबीयत पर अनंत सिंह का तंज।

  2. अनंत सिंह ने नीरज सिंह को हराने का संकल्प लिया।

  3. पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान बढ़ा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में MLC चुनाव 2026 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। इस बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह की तबीयत खराब हो गई और उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नीरज कुमार की तबीयत पर जदयू विधायक अनंत सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीरज सिंह की पुरानी आदत है। बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे और अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे। इसके दो घंटा बाद ठीक हो जाते हैं और वोट मांगने निकल जाते हैं।

नीरज सिंह को हराने की खाई है कसम

नीरज कुमार से नीतीश कुमार की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता से मुलाकात करना कोई नई बात नहीं है। अपने पार्टी के नेता से मिलने क्यों नहीं जाएंगे?

MLC प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह शुरुआत से ही हमलावर हैं। आलम ये है कि वह पार्टी लाइन से अलग जाकर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

वह साफ कह चुके हैं कि पार्टी रहे या जाए, वह नीरज सिंह को जीतने नहीं देंगे। उन्होंने नीरज कुमार पर पिछले चुनावों में उनके और ललन सिंह के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजवाने का भी आरोप नीरज सिंह पर लगाया है।

दशहरा के मौके पर दोहराया संकल्प

अनंत कुमार सिंह का कहना है कि उनका विरोध नीरज कुमार से है, पार्टी से कोई दिक्कत नहीं है। दशहरा के मौके पर उन्होंने साफ कहा कि वह नीरज कुमार को हराएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं जनता और ईश्वर से माफ़ी मांगता हूं। भगवान इस अहंकारी इंसान को हराएं। क्योंकि नीरज सिंह ने 18 साल से उनके खिलाफ का कर रहे हैं।"

पटना स्नातक सीट से नीरज सिंह पिछले 3 बार से MLC हैं, लेकिन इस बार अनंत सिंह की बगावत से लड़ाई तगड़ी हो गई है। इस बीच उनकी तबीयत खराब होने से राजनीतिक हल्कों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें- JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती, पटना में अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर FIR, बिहार MLC Chunav के लिए रोड शो में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी