Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant Singh: जेल से बाहर आए अनंत सिंह, समर्थकों के साथ दबंग अंदाज में दिखे बिहार के बाहुबली

    Updated: Sun, 05 May 2024 09:36 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार सुबह 15 दिनों के परोल पर बेऊर जेल से बाहर निकले। जेल से निकलने के बाद वे अपने गांव पहु ...और पढ़ें

    Hero Image
    जेल से बाहर निकले अनंत सिंह (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Anant Singh Out of Jail: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार सुबह 15 दिनों की परोल पर बेऊर जेल से बाहर निकले। जेल से निकलने के बाद वे अपने गांव पहुंचे। रास्ते में उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अनंत सिंह बिल्कुल दबंग अंदाज में दिख रहे थे। काले चश्मा में उनका टशन दिख रहा था। समर्थकों से मिलकर अनंत सिंह (Anant Singh) मुस्कुराते नजर आ रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन बंटवारे के लिए मिली 15 दिनों की पेरोल 

    जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को जमीन बंटवारे के लिए 15 दिनों की पेरोल मिली है। उनसे जब मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि जनता से मिलना है और गांव में जमीन का बंटवारा करना है, इसलिए जेल से बाहर आए हैं।

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे अनंत सिंह

    बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। अनंत सिंह को किडनी की समस्या है और क्रेटिनिन का स्तर बढ़ गया है। हालांकि, फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बेउर कारा के अफसरों ने मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया था।

    मोकामा और मुंगेर क्षेत्र में रहता है दबदबा

    बता दें कि बाहुबली नेता अनंत सिंह का मोकामा और मुंगेर में काफी दबदबा रहता है। भूमिहार वोटरों के बीच काफी चलती है इनकी। इन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

    बाहुबली अनंत सिंह इस चीज के रहे हैं शौकीन

    बाहुबली अनंत सिंह ने कई शौक भी पाल रखे हैं। लेकिन हाथी-घोड़ा, बग्घी, कीमती विदेशी गाडिय़ां और सोने के मुकुट को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहते आए हैं। वहीं सोनपुर मेले में अनंत सिंह का घोड़ा सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। वे अपने पालतू मवेशियों के गले में सोने की सिकरी पहनाते थे। सबसे खतरनाक बात यह कि उन्होंने अजगर पाल रखा था।

    घोड़े बादल और लाडला ने उन्हें खूब प्रसिद्धि दिलाई थी। 2022 फरवरी में जहानाबाद में घोड़ा रेस प्रतियोगिता में उनका घोड़ा लाडला ने बाजी मारी थी। वहीं, मार्च 2022 में बक्सर में हुई प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रहा। वर्ष 2017 के सोनपुर मेले में अनंत सिंह की हथिनी पूरबी को देखने के लिए भी लोग काफी दूर से आए थे।

    अनंत सिंह के पास शानदार बग्घी भी है, जिसे उन्होंने दिल्ली से मंगवाया था। वे मर्सडीज कार में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार तो ऐसे न थे! मुस्लिम वोट बैंक पर आरजेडी को खूब सुनाया; सियासत तेज

    Tejashwi Yadav: दर्द से कराह रहे तेजस्वी ने दिया भावुक संदेश, हेल्थ पर दी ताजा जानकारी; क्या आज करेंगे रैली?