विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्षरा सिंह के घर छठ का प्रसाद खाने पहुंचे विधायक अनंत सिंह, बेटी की शादी का दिया खास न्योता

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:43 AM (IST)

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मोकामा विधायक अनंत सिंह अभिनेत्री अक्षरा सिंह के आवास पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

अक्षरा सिंह से मिले अनंत सिंह। (सोशल मीडिया)

अक्षरा सिंह से मिले अनंत सिंह। (सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, पटना। Anant Singh Meet Akshara Singh: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस बार बेहद खास अंदाज में उत्सव मना रही हैं।

इस महापर्व के उपलक्ष्य में उन्होंने बिहार के कई प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों को अपने आवास पर आमंत्रित किया था। इसी कड़ी में अक्षरा सिंह ने खुद मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर जाकर उन्हें छठ पूजा का न्योता दिया था। अभिनेत्री के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए विधायक अनंत सिंह खरना पूजा के दिन उनके आवास पर पहुंचे।

खरना का प्रसाद ग्रहण कर परिवार से की मुलाकात

अक्षरा सिंह के घर पहुंचने पर अनंत सिंह ने श्रद्धापूर्वक खरना का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने वहां कुछ समय बिताया और अभिनेत्री के परिजनों से आत्मीय बातचीत भी की। इस मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने अक्षरा सिंह को अपनी बेटी शिवांगी के आगामी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया, जिसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।

शादी में आने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं: अनंत सिंह

मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए अनंत सिंह ने बताया कि वे मुख्य रूप से छठ का प्रसाद खाने और अक्षरा सिंह को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए थे, जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया है।

इसी दौरान अनंत सिंह ने अपने चिर-परिचित और बेबाक अंदाज में वहां मौजूद सभी पत्रकारों को भी शादी का खुला न्योता दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि भूलवश किसी के पास निमंत्रण पत्र नहीं पहुंच पाया हो, तो वे इसके लिए क्षमा चाहते हैं।

विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि शादी में शामिल होने के लिए किसी कार्ड या औपचारिक निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। वहां कोई फिल्म नहीं चल रही है जिसे देखने के लिए टिकट दिखाना पड़ेगा। सभी का स्वागत है, आप सभी जरूर आएं।

गौरतलब है कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का विवाह आगामी 25 नवंबर को तय हुआ है, जिसके लिए भव्य पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा', अनंत सिंह पर समधन ने ली चुटकी; वीडियो वायरल

 

यह भी पढ़ें- 'हमारी ही बिरादरी से हैं अनंत सिंह', एक मंच पर दिखेंगे UP-बिहार के दो 'बाहुबली'; शादी के न्योते पर बोले बृजभूषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।