विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने ऋषिकेश को पहनाई वरमाला, पवन सिंह ने बांधा समां; आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 11:46 PM (IST)

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पटना के नदवां में धूमधाम से संपन्न हुई। जयमाल के दौरान आतिशबाजी हुई और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा, जिसमें कई राजनेता और वीआईपी मेहमान शामिल हुए।

जयमाल के साथ आतिशबाजी, तालियों से गूंजा समारोह स्थल

जयमाल के साथ आतिशबाजी, तालियों से गूंजा समारोह स्थल

HighLights

  1. विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की भव्य शादी संपन्न हुई।

  2. जयमाल के बाद शानदार आतिशबाजी और पवन सिंह का प्रदर्शन।

  3. शादी में कई राजनेता और वीआईपी मेहमान हुए शामिल।

डिजिटल डेस्क, पटना। Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का समारोह बुधवार को आकर्षण का केंद्र बना रहा। पटना के नदवां में आयोजित इस भव्य शादी में बारातियों और मेहमानों का ऐसा जमावड़ा लगा कि इलाके में मेले जैसा नजारा दिखने लगा।

दूल्हे ऋषिकेश बारात लेकर बिहटा से पहुंचे तो स्वागत की तैयारियां पूरी थीं। जयमाल की रस्म के दौरान शिवांगी और ऋषिकेश ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद आतिशबाजी और रंगीन रोशनी से पूरा आसमान जगमगा उठा।

जयमाल के साथ आतिशबाजी, तालियों से गूंजा समारोह स्थल

शादी समारोह का सबसे खास पल जयमाल की रस्म रही। स्टेज पर दूल्हे ऋषिकेश ने शिवांगी के गले में वरमाला डाली। इससे पहले शिवांगी ने उनका तिलक किया और आरती उतारी।

वरमाला की रस्म पूरी होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। आसमान रंगीन रोशनी से नहा उठा। वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों के साथ नवदंपती को बधाई और आशीर्वाद दिया।

पवन सिंह की एंट्री से शादी में लगा भोजपुरी तड़का

शादी समारोह में भोजपुरी पावर स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह की मौजूदगी भी खास आकर्षण रही। मंच पर पहुंचते ही लोगों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया।

पवन सिंह ने हिंदी गाना 'इश्क और प्यार का मजा लीजिए' गाकर महफिल में रंग जमा दिया। उनके मंच पर आते ही मेहमानों और प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। शादी का माहौल संगीत और मनोरंजन से सराबोर हो गया।

नदवां में मेले जैसा नजारा, जाम के बीच पैदल पहुंचे मेहमान

शादी में मेहमानों की भारी भीड़ के कारण नदवां की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थीं। कई लोग मुख्य सड़क पर जाम से बचने के लिए खेतों के रास्ते समारोह स्थल तक पहुंचे।

कुछ मेहमान पैदल भी जाते दिखे। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल और आकर्षक सजावट की गई थी। मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

बारिश ने डाली खलल, लेकिन समय रहते संभाली गई व्यवस्था

समारोह के दौरान बारिश की वजह से कुछ परेशानियां भी आईं। हालांकि, आयोजन प्रबंधन ने समय रहते व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया। कई मेहमान पहले ही पहुंच चुके थे, जबकि हेलीकॉप्टर से आने वाले अतिथि भी पटना पहुंच गए थे। आयोजन स्थल पर खाने-पीने की व्यवस्था के बाद मेहमान रात के जलसे का आनंद लेने के लिए पंडाल में जुटे रहे।

नेताओं और वीआइपी मेहमानों का लगा जमावड़ा

शादी समारोह में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।

मेहमानों के आगमन का सिलसिला लगातार जारी रहा। अनंत सिंह खुद आयोजन की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे। भारी भीड़ के बावजूद शादी की रस्में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गईं।

भव्य सजावट और मेहमाननवाजी बनी चर्चा का विषय

नदवां में शादी को यादगार बनाने के लिए विशाल पंडाल, आकर्षक लाइटिंग और मेहमानों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह में शामिल लोगों ने भोजन और मेहमाननवाजी का आनंद लिया। जयमाल, भोजपुरी संगीत और आतिशबाजी ने शादी की रौनक बढ़ा दी। देर रात तक आयोजन स्थल पर उत्साह और चहल-पहल बनी रही।

यह भी पढ़ें- Anant Singh Daughter Wedding: अमेरिका से MBA, कमांडेंट के बेटे हैं अनंत सिंह के दामाद; वायरल शादी कार्ड में खुलीं कई जानकारियां

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के गांव में भारी भीड़: रेस के लिए 200 घोड़े पहुंचे; पर कैंसिल करनी पड़ी घुड़दौड़, अब कल होगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।