विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले नदावां में घोड़ों का जमावड़ा, प्रैक्टिस का जायजा लेने पहुंचे 'छोटे सरकार'

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:00 AM (IST)

विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को भव्य घुड़दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

समर्थकों के साथ अनंत सिंह और घुड़सवारी की प्रैक्टिस। फोटो जागरण

समर्थकों के साथ अनंत सिंह और घुड़सवारी की प्रैक्टिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का आयोजन।

  2. 25 नवंबर को देश के नामी घोड़े लेंगे हिस्सा।

  3. बिहार के सारण सहित कई जिलों से घोड़े पहुंचे।

संवाद सहयोगी, बाढ़। विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों के बीच घुड़दौड़ की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। बताया जा रहा है कि देश के नामी घोड़े 25 नवंबर को आयोजित घुड़दौड़ में भाग लेगें।

छठ महापर्व समाप्त होते ही घोड़े पहुंचने लगे है, मंगलवार को बिहार के सारण समेत कई जिला सात घोड़े घुड़दौड़ में भाग लेने पहुंचे। 

82257582

अनंत सिंह ने घोड़ों के रहने के लिए घुड़साल बनाया है। मंगलवार को फिर अनंत सिंह एक दर्जन घोड़ों की प्रैक्टिस देखने काफिले के साथ ग्राउंड पहुंचे, जहां सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

82257580

विवेका पहलवान के भाई अरविंद पहलवान ने कहा कि शादी और घुड़दौड़ की तैयारी अच्छी चल रही है। इनका घोड़ा भी देश में कई घुघुदौदौ में भाग लिए हैं और प्राइस भी मिला है। फर्स्ट प्राइज थार सम्मान और प्यार है।

नदावां में इससे पहले भी घुड़दौड़ आयोजित होते रहे हैं, इधर कम हुआ है, लेकिन अनंत सिंह इस जिंदा रखे हुए हैं। शादी में यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों से यहां लोग पहुंचेंगे।

पंजाब-ओडिशा से छठ मनाने आए, शादी देखने के लिए रुके

पंजाब के एक युवक ने कहा कि वह पंजाब से छठ महापर्व मनाने बिहार आए थे, इसके बाद वह अनंत सिंह से मिलने पहुंचे, अब वह 25 नवंबर को शादी और घुड़दौड़ देखने के बाद लौटेंगे।

पंजाब में उन्होंने पहले भी कई घुड़दौड़ देखा है यहां और पंजाब का घुड़दौड़ सेम ही रहने वाला है। शादी की तैयारी भव्य हो रही है, उनको अनंत सिंह से काफी लगाव है।

82257586

रोहित सिंह ने कहा कि वह उड़ीसा से छठ महापर्व में आए थे, अब वह अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी और घुड़दौड़ देखने के बाद जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यहां भव्य टेंट पंडाल लगाए जा रहे हैं, हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। वह पहले कभी ऐसी शादी नहीं देखे हैं। उन्हें इस शादी में अच्छा लगा कि कोई भी आकर खाना खा सकते हैं, उन्हें कार्ड मिला हो या ना मिला हो।

शादी से बिहार का नाम भी रौशन हो रहा है, उन्हें इस शादी को लेकर कार्ड भी मिला है। उनका घर उड़ीसा है, लेकिन उनके मामा बख्तियारपुर से हैं।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी की चर्चा के बीच नीरज कुमार का नया नाम सुर्खियों में, समर्थकों ने पहनाया चांदी का मुकुट

यह भी पढ़ें- न ताजमहल, न लाल किला.. 500 कारीगर अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए बना रहे 100 फीट चौड़ा स्टेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।