विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी की शादी पर अनंत सिंह का बयान, बोले- 'सबको भेज दिया कार्ड, सभी आएंगे', 25 को घुड़दौड़ का रोमांच... विजेता को थार

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होने जा ...और पढ़ें

शादी में उमड़ेगी भारी भीड़

शादी में उमड़ेगी भारी भीड़

HighLights

  1. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को।

  2. शादी में करीब 4 लाख मेहमानों के आने का अनुमान।

  3. घुड़दौड़ में विजेता को थार गाड़ी और बाइक इनाम।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। 25 नवंबर को होने वाले इस शाही आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। शादी में मेहमानों की संख्या से लेकर उनके मनोरंजन और खाने-पीने तक की व्यवस्था चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। वहीं, शादी में घुड़दौड़ से लेकर महंगे इनाम तक की तैयारी ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

4 लाख मेहमानों के लिए इंतजाम, शादी में उमड़ेगी भारी भीड़

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होगी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

करीब चार लाख लोगों के खाने की व्यवस्था किए जाने की चर्चा है। गांव में शादी को लेकर तैयारियां तेज हैं और आयोजन को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

घुड़दौड़ में थार और बाइक का इनाम, शादी में होगा खास आकर्षण

इस शादी में सिर्फ दावत ही नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. समारोह में घुड़दौड़ का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें विजेता को थार गाड़ी और दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल देने की बात सामने आई है। इनामों की वजह से यह आयोजन लोगों के बीच और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

'सबको कार्ड भेज दिया है, सभी आएंगे', अनंत सिंह का बड़ा बयान

बेटी की शादी को लेकर अनंत सिंह ने कहा है कि जिन लोगों को वह जानते हैं, सभी को निमंत्रण भेज दिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी लोग शादी में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह गांव पहुंचकर खुद तैयारियों का जायजा लेंगे। उनके इस बयान के बाद शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नीतीश-लालू से लेकर भोजपुरी सितारों तक को न्योता!

शादी में बिहार के राजनीतिक और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों को आमंत्रित किए जाने की चर्चा है। नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को निमंत्रण भेजे जाने की बात कही जा रही है।

वहीं भोजपुरी कलाकारों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और अक्षरा सिंह सहित अन्य हस्तियों के नाम भी चर्चा में हैं, हालांकि, इन सभी की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लदमा गांव में शाही शादी की तैयारी, 25 नवंबर पर टिकी नजरें

शिवांगी सिंह की शादी को लेकर लदमा गांव में तैयारियां चल रही हैं। अनंत सिंह का कहना है कि यह कोई पहला बड़ा आयोजन नहीं है, इससे पहले भी वह बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं।

अब लोगों की नजरें 25 नवंबर पर टिकी हैं। चार लाख मेहमानों के अनुमान, घुड़दौड़ और बड़े इनामों की चर्चा के बीच यह शादी बिहार के सबसे चर्चित आयोजनों में शामिल होती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- Anant Singh Daughter Wedding: अमेरिका से MBA, कमांडेंट के बेटे हैं अनंत सिंह के दामाद; वायरल शादी कार्ड में खुलीं कई जानकारियां

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में सजेगी महफिल, 30 फीट का होगा जयमाला स्टेज; पवन सिंह, अक्षरा और सोनू सूद को न्योता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।