विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न लिट्टी-चोखा; न स्टार्टर', अनंत सिंह की बेटी के तिलक के VIDEO वायरल; लोग बोले- खाना खत्म, रेटिंग 5 स्टार

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:19 AM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में खाने की कमी और व्यवस्था पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह शाही शादी चर्चा का विषय बन गई है।

HighLights

  1. मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी का तिलक समारोह चर्चा में।

  2. समारोह में खाने की कमी और व्यवस्था पर सवाल उठे।

  3. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दिखीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। शादी के सीजन की शुरुआत होते ही बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। 

इंटरनेट पर हर कोई इस शाही शादी से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारी जानने के लिए काफी उत्सुक है। इसी बीच, शिवांगी के तिलक समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।

कुछ जगहों पर खाने की कमी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक समारोह दानापुर के रिसॉर्ट में आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया पर इस तिलक समारोह के खाने की खूब चर्चा हो रही है। 

तिलक समारोह में पारंपरिक बिहारी व्यंजनों, मिठाइयों और कई फूड स्टॉल का बड़ा इंतजाम किया गया था। हालांकि, उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटने के कारण कुछ जगहों पर खाने की कमी की खबरें भी आईं।

न लिट्टी चोखा है और न ही स्टार्टर का इंतजाम

सोशल मीडिया पर शिवांगी के तिलक समारोह में खाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। @Thebihar_in नाम एक्स हैंडल से शेयर वीडियो में दो लड़कियां खाने नंबर देते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें वो कह रही हैं कि वो खाने को 10 में से सिर्फ 5 रेटिंग दे रही हैं।

उनका कहना है कि जितना बड़ा अनंत चाचा का नाम और रौब है, उस हिसाब से न तो खाने की क्वालिटी ठीक रही, न लिट्टी चोखा है और न ही स्टार्टर का कोई इंतजाम दिखा।

वहीं, वीडियो में दूसरी लड़की कहती है कि जब लाखों लोगों के लिए ओपन इनविटेशन हो, तो इतनी बड़ी भीड़ का इंतजाम करना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है और उस लिहाज से सब कुछ ठीक है।

भर भरकर मिठाई लेकर जाते हुए दिखे लोग

सोशल मीडिया पर एक्स हैंडल @ChapraZila से वायरल हो वीडियो में खाने के काउंटर पर लोगो की काफी भीड़ दिख रही है। सभी लोग खाने पर टूट पड़े हैं। इस दौना खाना बांटने वाले भी परेशान दिख रहे हैं। वहीं @ChapraZila से शेयर एक अन्य वीडियो कुछ लोग प्लेट में भर भरकर मिठाई लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। 

वहीं, एक्स हैंडल @ChapraZila से शेयर किए गए दूसरे वीडियो में इस बात का दावा किया जा रहा कि तिलक समारोह में खाना खत्म हो गया है। जिसके कारण लोग निराश होकर लौट रहे हैं। इस वीडियो में खाने के काउंटर के पार ढेर सारे खाली ग्लास और प्लेट दे जा रहे हैं।

एक्स हैंडल  @ChapraZila से शेयर एक अन्य वीडियो में एक साथ सैकड़ों सिलेंडर दिख रहा है। वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि 25 नवंबर को होने वाली शादी के लिए अनंत सिंह के गांव में सैकड़ों गैस सिलेंडर मंगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 1000 किलो घी के लड्डू, 400 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला... अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के तिलक में दिखा शाही अंदाज

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने दामाद को पटना में दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

यह भी पढ़ें- पीली साड़ी और नाक तक सिंदूर: तिलक की रस्मों के बीच अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की सादगी ने जीता सबका दिल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।