विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Video: अनंत सिंह के घर शहनाई की गूंज, बेटी शिवांगी के तिलक की रस्म शुरू; दानापुर में फलदान

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:55 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बाढ़ के नदमा गांव में तिलक चुमावन के बाद दानापुर में भव्य तिलक-फलदान समारोह आयोजित होगा।

पैतृक गांव नदमा में शुरू हुई शादी की पहली रस्म

पैतृक गांव नदमा में शुरू हुई शादी की पहली रस्म

HighLights

  1. मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू।

  2. बाढ़ के नदमा गांव में पारंपरिक तिलक चुमावन की रस्म हुई।

  3. दानापुर में रात में भव्य तिलक-फलदान समारोह का आयोजन।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियों ने दस्तक दे दी है। उनकी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर रस्मों का सिलसिला शुरू हो गया है।

गुरुवार को बाढ़ के नदमा गांव स्थित पैतृक आवास पर सबसे पहले तिलक चुमावन की पारंपरिक रस्म निभाई गई। घर-परिवार में उत्सव का माहौल है। इस रस्म के बाद अनंत सिंह परिजनों और ग्रामीणों के साथ दानापुर के लिए रवाना होंगे, जहां रात में शिवांगी का भव्य तिलक-फलदान समारोह आयोजित किया जाएगा।

पैतृक गांव नदमा में शुरू हुई शादी की पहली रस्म

बेटी की शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदमा में उत्साह का माहौल है। यहां सबसे पहले तिलक चुमावन की पारंपरिक रस्म अदा की गई। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी की तैयारियों ने उत्सवी रंग ले लिया है। गांव में इस आयोजन को लेकर खास रौनक देखने को मिल रही है।

नदमा से दानापुर तक दिखेगा शादी का जश्न

नदमा गांव में शुरुआती रस्में पूरी होने के बाद अनंत सिंह अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ दानापुर के लिए रवाना होंगे। यहां रात में तिलक-फलदान का भव्य आयोजन होना है। समारोह को लेकर परिवार की ओर से तैयारियां की गई हैं। अब सभी की नजरें रात में होने वाले इस खास आयोजन पर टिकी हैं।

बेटी की शादी को लेकर परिवार में उत्साह

शिवांगी के तिलक-फलदान समारोह के साथ ही परिवार में शादी की खुशियों का औपचारिक आगाज हो गया है। पारंपरिक रस्मों से लेकर भव्य आयोजन तक, इस शादी को लेकर परिजनों और करीबियों में खास उत्साह है। नदमा गांव में रस्मों की शुरुआत के बाद अब दानापुर में होने वाले समारोह का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगी घोड़े की रेस, विजेता को मिलेगी थार; सोनू सूद और पवन सिंह भी पहुंचेंगे

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में सजेगी महफिल, 30 फीट का होगा जयमाला स्टेज; पवन सिंह, अक्षरा और सोनू सूद को न्योता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।