विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगी घोड़े की रेस, विजेता को मिलेगी थार; सोनू सूद और पवन सिंह भी पहुंचेंगे

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:05 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे। इस भव्य समारोह में पारंपरिक ...और पढ़ें

अनंत सिंह

अनंत सिंह

HighLights

  1. अनंत सिंह बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे।

  2. शादी में पारंपरिक घुड़दौड़, विजेताओं को थार, बाइक, स्कूटी मिलेगी।

  3. सोनू सूद, पवन सिंह सहित कई सितारे समारोह में शिरकत करेंगे।

संवाद सहयोगी, बाढ़। मोकामा के लोकप्रिय विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचे। पैतृक गांव पहुंचने पर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

गांव में उनके पहुंचते ही मिलने-जुलने वालों का तांता लग गया और विधायक ने काफी समय तक अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ घर के बाहर बैठकर बातचीत की।

घुड़दौड़ के मैदान का किया निरीक्षण, विजेताओं को मिलेगी थार और बाइक

गांव पहुंचते ही विधायक अनंत सिंह ने सबसे पहले पारंपरिक घुड़दौड़ (दंगल/दौड़) के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और संबंधित मैदान का बारीकी से निरीक्षण किया। 

81854234

चर्चा है कि शादी समारोह के दौरान होने वाली इस पारंपरिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए भारी-भरकम पुरस्कार रखे गए हैं। इसके तहत प्रथम पुरस्कार विजेता को थार गाड़ी, दूसरे विजेता को मोटरसाइकिल (बाइक) और तीसरे विजेता को स्कूटी प्रदान की जाएगी।

शांति समारोह में जुटेंगे देश-दुनिया के नामी सितारे

समर्थकों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में पूरे बिहार और देश के कई नामी-गिरामी कलाकार शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, मशहूर गायक गुंजन सिंह, दिग्गज पार्श्व गायक उदित नारायण समेत कई अन्य प्रसिद्ध भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकार शामिल होंगे।

सोनू सूद के साथ है गहरा और पुराना संबंध

खास तौर पर मोकामा विधायक अनंत सिंह और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के बीच काफी करीबी और आत्मीय संबंध रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जब सोनू सूद बिहार आए थे, तब विधायक अनंत सिंह ने उनकी आवभगत के लिए अपनी निजी गाड़ी भेजी थी। 

इसके अलावा, दोनों के बीच कई बार वीडियो कॉल पर बातचीत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिसमें विधायक अनंत सिंह अभिनेता सोनू सूद को अपने पैतृक आवास पर आने का न्योता देते हुए नजर आए थे।

81854235

बेटी की शादी को लेकर नदावां गांव में इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं और इस भव्य आयोजन को लेकर इलाके में राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, 10 बीघा में होगी बेटी शिवांगी की शाही शादी; कौन हैं ऋषिकेश?


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।