विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की लव मैरिज या अरेंज मैरिज? समधी ने बताई पूरी बात

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:25 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी लव या अरेंज मैरिज है, इस पर उनके समधी ने खुलासा किया है।

अनंत सिंह और उनकी बेटी शिवांगी सिंह।

अनंत सिंह और उनकी बेटी शिवांगी सिंह।

HighLights

  1. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की अरेंज मैरिज है।

  2. वधू पक्ष ने की थी रिश्ते की पहल, समधी ने बताया।

  3. दामाद को लैंड रोवर डिफेंडर, बेटे को बीएमडब्ल्यू गिफ्ट।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों पूरे बिहार में चर्चा में है। गिफ्ट्स लेकर वीवीआईपी गेस्ट्स तक की लिस्ट को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।

वहीं, इस बीच लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर अनंत की बेटी शिवांगी लव मैरिज कर रही हैं या अरेंज? तो इस बात का जवाब अब अनंत के समधी ने दिया है।

दरअसल, बुधवार को जब अनंत सिंह के समधी रणविजय कुमार सिंह से पत्रकारों ने पूछा कि आखिर ये रिश्ता कैसे तय हुआ तो उन्होंने कहा कि रिश्ते की पहले अनंत सिंह की तरफ से की गई थी।

उन्होंने आगे कहा, जैसा कि हमारे समाज की परंपरा है। वधू पक्ष का परिवार रिश्ता लाया था। बेटे के लिए रिश्ता लड़की की तरफ से आया था और परिवार के लोगों ने ही पसंद किया था।

बता दें कि शिवांगी सिंह 25 नवंबर को बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश कुमार के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी।

ससुराल में बन रहा चार मंजिला आवास

ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि सामाजिक परंपराओं के अनुसार रिश्ते की शुरुआत वधू पक्ष यानी अनंत सिंह के परिवार की ओर से की गई थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद रिश्ता तय हुआ।

ससुराल पक्ष मूल रूप से बिहटा प्रखंड के घोड़ाटॉप गांव से संबंध रखता है, लेकिन शादी के उपलक्ष्य में बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 स्थित कृष्णा नगर में लगभग दो कट्ठे की जमीन पर एक नया चार मंजिला मकान तैयार कराया गया है। गृह प्रवेश और दूल्हे के उपनयन (जनेऊ) का अनुष्ठान इसी आवास से संपन्न होगा।

वर ऋषिकेश की प्रारंभिक शिक्षा अहमदाबाद से हुई है, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका से उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन व एमबीए) पूरी की।

वे वर्तमान में अमेरिका में ही कार्यरत हैं, जबकि उनकी छोटी बहन भी अमेरिका में चिकित्सक (डॉक्टर) हैं। वैवाहिक रस्मों के कुछ समय बाद शिवांगी भी पति के साथ अमेरिका प्रस्थान करेंगी।

शाही अंदाज में होगा आयोजन

इस विवाह समारोह को बेहद भव्य रूप दिया जा रहा है। चर्चा के अनुसार, विधायक अनंत सिंह अपने दामाद को करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी गाड़ी 'लैंड रोवर डिफेंडर' भेंट करेंगे। वहीं, इसी दिन होने वाले अपने पुत्र अभिनव के उपनयन संस्कार पर वे उसे 'बीएमडब्ल्यू' कार देंगे।

विवाह स्थल को सजाने के लिए विशेष तौर पर चीन से फूल मंगवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में फिल्म जगत, भोजपुरी सिनेमा और राजनीति की नामचीन हस्तियों के जुटने की संभावना है। शादी के अवसर पर लगभग 4 लाख लोगों के लिए व्यापक प्रीतिभोज का प्रबंध किया जा रहा है।

शादी का पूरा शेड्यूल:

20 नवंबर: फलदान एवं तिलक समारोह (पटना के एक रिजॉर्ट में)
23 नवंबर: हल्दी कलश
24 नवंबर: मेहंदी व संगीत संध्या
25 नवंबर: बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां के लिए बरात प्रस्थान, बरात स्वागत, प्रीतिभोज।

यह भी पढ़ें- अनंत स‍िंह ने खेसारी लाल यादव को द‍िया बेटी की शादी का न्‍योता, वीड‍ियो कॉल कर कहा- आबो 25 के

यह भी पढ़ें- दामाद को Defender गिफ्ट करने वाले Anant Singh कितने अमीर? हैरान कर देगी पत्नी की नेटवर्थ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।