विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ पर सस्पेंस, छोटे सरकार ने साफ कर दी तस्वीर; आज श‍िवांगी की हल्‍दी

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:45 AM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां नदवां गांव में अंतिम चरण में हैं, जहां आज हल्दी की रस्म होगी। 

पत्रकारों से बात करते अनंत सि‍ंह। वीड‍ियो ग्रैब

पत्रकारों से बात करते अनंत सि‍ंह। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां जोरों पर।

  2. चार लाख मेहमानों के लिए 150 से अधिक पकवान तैयार।

  3. घुड़दौड़ आकर्षण का केंद्र, विजेता को मिलेगी थार गाड़ी।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव नदवां में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आज हल्दी की रस्म होगी। घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मंगल गीतों से माहौल उत्सवी हो गया है। शादी के लिए मंडप और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।

हालांकि, मौसम ने शादी के कुछ खास आयोजनों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। खराब मौसम के कारण मेहमानों के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली है।

छोटे सरकार बोले-कुछ उन्‍नीस-बीस रह सकता है

वहीं, घुड़दौड़ के लिए तैयार मैदान में बारिश के कारण कीचड़ फैल गया है। इससे आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

इन चुनौतियों के बावजूद अनंत सिंह का कहना है कि कार्यक्रम तय योजना के अनुसार ही होंगे। उन्होंने कहा, "कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा क‍ि जैसे कार्यक्रम तय है, वैसे ही होगा। कुछ उन्नीस-बीस रह जाए तो अलग बात है, लेकिन सभी आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।"

अनंत सिंह ने बताया कि घुड़दौड़ के मैदान का निरीक्षण कराया गया है। वहां मुकाबला जरूर होगा। उन्होंने कहा कि शादी में आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। मेहमानों के सम्मान में वह खुद खड़े रहेंगे।

चार लाख मेहमानों के लिए 150 से अधिक पकवानों की तैयारी

शिवांगी की शादी में करीब चार लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

150 से अधिक तरह के पकवान परोसने की तैयारी है। इनमें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ दूसरे राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन और स्थानीय पकवान भी शामिल होंगे।

शादी समारोह में घुड़दौड़ भी आकर्षण का केंद्र होगी। इसके लिए करीब 200 घोड़े पहुंच चुके हैं। मुकाबले में जीतने वाले घोड़े के मालिक को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी। 

चार दिसंबर को करना है सरेंडर

शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह के चार दिसंबर को सरेंडर करने का मुद्दा भी चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में उन्हें निर्धारित तारीख पर सरेंडर करना है। उनके कुछ समर्थकों ने भावुक होकर कहा कि वे भी उनके साथ जाएंगे।

इस पर अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "हम ही जाएंगे। प्रक्रिया मुझे ही पूरी करनी है। कोर्ट पर पूरा भरोसा है।"

यह भी पढ़ें- लाखों रसगुल्ले, 150 तरह के पकवान; अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने का इंतजाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के बीच चर्चा में बिहारी शादी की रस्में, मंगला गीत से फलदान तक खास हैं ये रीति-रिवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।