Patna Delhi Amrit Bharat: 31 जुलाई से रोज चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए किराया और रूट
पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस 31 जुलाई से शुरू हो रही है। यह ट्रेन राजेन्द्र नगर से चलकर पटना आरा बक्सर होते हुए नई दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच होंगे। स्लीपर कोच का किराया 560 रुपये है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक किए जा सकते हैं। यह ट्रेन यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प होगी।

जागरण संवाददाता, पटना। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की दो नई सेवाओं, ट्रेन नंबर 22361 (राजेन्द्र नगर- नई दिल्ली) और 22362 (नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर) का परिचान 31 जुलाई से होगी। यह ट्रेनें दैनिक आधार पर संचालित होंगी और 22 कोचों के साथ यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेंगी। ट्रेन प्रबंधन राजेन्द्र नगर डिवीजन (पटना जंक्शन) द्वारा किया जाएगा, और प्राथमिक रखरखाव भी राजेन्द्र नगर पर होगा।
ट्रेन नंबर 22361 राजेन्द्र नगर से 19:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के अनुसार, 17 घंटे की यात्रा के बाद यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दोनों ट्रेन में टिकट की बुकिंग भी आईआरसीटीसी के माध्यम से शुरू हो गई है। शयनयान में किराया 560 रुपये निर्धारित किया गया है। ट्रेन में आठ शयनयान, 22 सामान्य कोच व एक पेंट्रीकार होगा।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
राजेन्द्र नगर से चलने के बाद यह ट्रेन पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर बिहार में एवं उत्तर प्रदेश में पंडित दीनदयाल जंक्शन, गोविंदपुरी व गाजियाबाद में ट्रेन का ठहराव दिया गया है।
बुकिंग शुरू, 287 सीटें फुल, दिल्ली का किराया 560 रुपये
इस ट्रेन की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो चुकी है। सर्वर खुलते ही बुकिंग तेजी से हुई, और शाम 7:30 बजे तक 287 सीटें बुक हो चुकी थीं, जबकि 272 सीटें खाली थीं। ट्रेन में कुल 559 स्लीपर कोच सीटें हैं। पटना से नई दिल्ली का किराया 560 रुपये निर्धारित किया गया है।
अन्य स्टेशनों का किराया इस प्रकार है: आरा 165 रुपये, बक्सर 165 रुपये, डीडीयू 190 रुपये, सुबेदारगंज 270 रुपये, गोविंदपुरी 380 रुपये, और गाजियाबाद 555 रुपये। 22 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच हैं, जिसमें जनरल क्लास में 100 यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था है। यह ट्रेन पटना जंक्शन से प्रतिदिन चलेगी।
मालदा टाउन-गोमतीनगर बिहार में 13 स्टेशनों पर रुकेगी
मालदा टाउन और गोमतीनगर के बीच साप्ताहिक 'अमृत भारत एक्सप्रेस' शुरू की जा रही है। यह ट्रेन मालदा टाउन से हर गुरुवार को प्रस्थान करेगी और गोमतीनगर से हर शुक्रवार को रवाना होगी। मालदा टाउन से 19:25 (गुरुवार) प्रस्थान करेगी।
वहीं, अगले दिन शुक्रवार को 18:40 गोमतीनगर पहुंचेगी। 941 किमी की दूरी 20 घंटे 15 मिनट में तय होगी। दो इंजन के साथ चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 24 कोच हैं।
यह ट्रेन मालदा टाउन व गोमतीनगर के बीच न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, बिहार में कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ में रूकेगी। वहीं यूपी में पीडीडीयू, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, साहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशन पर रुकेगी।
आगमन | प्रस्थान | स्टेशन |
---|---|---|
- | 19:45 | राजेन्द्र नगर (ट) |
20:00 | 20:10 | पटना |
20:23 | 20:25 | दानापुर |
20:54 | 20:56 | आरा |
21:38 | 21:40 | बक्सर |
23:35 | 23:45 | पं दीन दयाल उपाध्याय |
02:00 | 02:05 | सूबेदारगंज |
04:25 | 04:30 | गोविन्दपुरी |
12:23 | 12:25 | गाजियाबाद |
13:10 | - | नई दिल्ली |
आगमन | प्रस्थान | स्टेशन |
---|---|---|
- | 11:45 | राजेन्द्र नगर (ट) |
12:00 | 12:10 | पटना |
12:30 | 12:35 | दानापुर |
13:15 | 13:20 | आरा |
14:10 | 14:15 | बक्सर |
15:40 | 15:50 | पं दीन दयाल उपाध्याय |
18:15 | 18:20 | सूबेदारगंज |
20:50 | 20:55 | गोविन्दपुरी |
02:40 | 02:45 | गाजियाबाद |
04:00 | - | नई दिल्ली |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।