डीबीटी प्लेटफॉर्म पारदर्शिता के लिए कृषि विभाग को मिला सीआइपीएस नवाचार पुरस्कार
जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बिहार सरकार के कृषि विभाग को सार्वजनिक प्रणालियों में नवाचार केंद्र (सीआइपीएस) नवाचार पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। शुक्रवार कृषि विभाग प्रधान सचिव पंकज कुमार ने पुरस्कार को ग्रहण किया गया।कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (शस्य) फसल एवं प्रक्षेत्र डॉ राजेश कुमार भी सम्मिलित हुए।

राज्य ब्यूरो,पटना। जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बिहार सरकार के कृषि विभाग को सार्वजनिक प्रणालियों में नवाचार केंद्र (सीआइपीएस) नवाचार पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। शुक्रवार कृषि विभाग प्रधान सचिव पंकज कुमार ने पुरस्कार को ग्रहण किया गया। सम्मान श्रीनगर के पंडित भजन सोपोरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (शस्य) फसल एवं प्रक्षेत्र डॉ राजेश कुमार भी सम्मिलित हुए।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने विशेष संबोधन में बिहार कृषि विभाग की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मखाना उत्पादन ने बिहार को वैश्विक पहचान दिलाई है। यह ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। मनोज सिन्हा ने डीबीटी प्लेटफॉर्म की सफलता का उल्लेख करते हुए इसे पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार का आदर्श मॉडल बताया, जिससे करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित हुआ है।
उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कृषि विभाग, बिहार को सीआइपीएस नवाचार पुरस्कार 2024 प्राप्त होने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बिहार के किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार व पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मखाना के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त करना और सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्लेटफार्म विकसित करना, बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाता है। यह सफलता कृषि विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।