बिहार में लव मैरिज के बाद प्रेमी बोला- मिल गया बचपन का प्यार, खेत में मिलते पकड़े गए थे दोनों
बिहार के नालंदा जिले में एक लव मैरिज की खूब चर्चा हो रही है। ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक को गांव वालों ने प्रेमिका के साथ रात के अंधेरे में खेत में पकड़ लिया। दोनों ने सबके सामने एक दूसरे के साथ रहने की बात कही।

संवाद सूत्र, थरथरी(नालंदा)। बिहार के नालंदा में हुई एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। यहां ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए एक युवक की बचपन की प्रेमिका के साथ शादी करवा दी गई है। दोनों को घर वालों ने रात में खेत में चुपके से मिलते हुए देखा था। जिसके बाद दोनों से इस बारे में पूछताछ की गई। प्रेमी और प्रेमिका ने घर वालों को बताया कि वे दोनों बचपन से एक दूसरे को चाहते हैं और आगे साथ रहना चाहते हैं। फिर क्या था घर वालों ने बिना देरी किए दोनों की शादी मंदिर में करवा दी। बचपन के प्यार से शादी होने के बाद राजू काफी खुश है।
खेत में पकड़े गए थे दोनों
खबर के मुताबिक कझियावां गांव में ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक राजू कुमार के प्रेम प्रसंग की जानकारी ज्योंही लोगों को मिली, लोगों ने दोनों की सहमति से युगल जोड़े की शादी करवा दी। जानकारी के मुताबिक राजू कुमार की ममेरी बहन की शादी नौ मई को हुई और 10 मई की रात को राजू और रिंकू को रात में खेत में मिलते हुए लोगों ने देख लिया। जिसके बाद दोनों की रजामंदी के बाद गांव वालों ने थरथरी सूर्य मंदिर में पूरी रीति-रिवाज में शादी करवा दी। इस शादी में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।
काफी वक्त से चल रहा था प्रेम प्रसंग
23 वर्षीय राजू कुमार जहानाबाद जिले के मकदुमपुर थाना क्षेत्र के करनौल गांव निवासी शत्रुधन साव के पुत्र हैं। वह बचपन से ही अपनी मां के साथ ननिहाल कझियावां आया-जाया करते थे। इसी दौरान ननिहाल के पड़ोस की लड़की रिंकी कुमारी से उसकी दोस्ती हो गई थी। ये दोस्ती धीरे धीरे बातचीत बढ़ने के बाद प्यार में बदल गई। ममेरी बहन की शादी में आए इस युवक की गतिविधियों पर सबकी नजर थी। बारात विदा होने के बाद मंगलवार की देर शाम राजू और रिंकी को खेत में मिलते देखा। फिर लड़के के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा गया। लड़के ने रिंकी से शादी का प्रस्ताव तुरंत स्वीकार कर लिया। लड़की भी सहमत थी। इस मौके पर दोनों के परिजन भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।