यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भोजपुर में आरोपी एएसआई हिरासत में: नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
आरोप है कि आयर थाना में पदस्थापित एएसआई ने गांव के एक 11 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। ...और पढ़ें

HighLights
- 50 वर्षीय एएसआई पर 11 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप
- लिखित आवेदन देकर आरोपित एएसआई पर प्राथमिकी
संवाद सूत्र जगदीशपुर (भोजपुर)। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र में पदस्थापित एक 50 वर्षीय एएसआई पर 11 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा किया।
क्या है मामला?
आरोप है कि आयर थाना में पदस्थापित एएसआई ने गांव के एक 11 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित के स्वजनों ने इस संबंध में लिखित आवेदन देकर आरोपित एएसआई पर प्राथमिकी करने और गिरफ्तारी की मांग की है। स्वजन डीएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित किशोर का मेडिकल कराने को लेकर कागजी प्रक्रिया चल रही है। आरोपी एएसआई का बीते माह ही जमुई जिले में स्थानांतरण हो गया था, लेकिन केस का चार्ज देने के लिए वह आयर थाना में ही रुका हुआ था। उसने करीब तीन वर्षों तक आयर थाना में सेवा दी थी।
ग्रामीणों का हंगामा
आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर काफी देर तक हंगामा किया। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की है, लेकिन ग्रामीण आरोपी एएसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं ¹।
