नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे ढूंढूं रे सांवरिया, पति की तलाश में महाराष्ट्र से सारण पहुंची सपना, यह है मामला
महाराष्ट्र में प्रेम विवाह करने के बाद पति छोड़कर भाग आया। उसकी तलाश में महिला भी सारण पहुंच गई। हालांकि यहां उसे पति के घर में जगह नहीं मिली। तब उसन ...और पढ़ें

मशरक (सारण), संवाद सूत्र। खुद को मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली चकिया गांव के स्व रविंद्रनाथ सिंह के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पत्नी बता रही बंगाल की एक महिला शुक्रवार को महाराष्ट्र से यहां पहुंच गई। मशरक थाने में थानाध्यक्ष राजेश कुमार से न्याय की गुहार लगाई। उसके पास महाराष्ट्र कोर्ट में शादी करने का प्रमाण पत्र भी था। उसने पुलिस को सारा माजरा बताया और पति के घर में रहने के लिए न्याय की गुहार लगाई।
महाराष्ट्र में की थी शादी, तब से रहती थी साथ
महिला रुपमा खातुन उर्फ सपना ने बताया कि वह महाराष्ट्र के भिवंडी में रहती थी। वहीं पर मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली चकिया गांव के अविनाश सिंह ट्रांसपोर्ट में काम करते थे। दोनों में नजदीकी बढ़ी। वहीं पर जून 2015 में मंदिर में दोनो ने शादी की। इसके बाद भिवंडी कोर्ट में जाकर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों राजी खुशी रहने लगे। शादी के बाद वह अक्सर पति से अपने गांव ले चलने को कहती। लेकिन वे टालते रहे। इस बीच उन्होंने अपने घर वालों से बात करने की बात कही और बताया कि गांव में शादी है। जब घर में सभी लोग सहमति देंगे तो तुमको गांव ले चलेंगे।
पति ने कर ली दूसरी शादी, अब दे रहे जान से मारने की धमकी
बाद में पति उसको छोड़ दूसरे जगह काम करने चले गए। हालांकि इस दौरान फोन पर सांत्वना देते रहे। थक-हार कर जब उसने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि पति ने गांव में ही दूसरी शादी कर ली है। इसकी जानकारी होने पर फोन उसने पति को इसके लिए कोसा। लेकिन मामला नहीं सुलझा तो पति की तलाश में निकली। लेकिन वहां कोई पता नहीं चला तब वह बिहार आ गई। यहां उसे धमकी दी गई कि वापस चली जाओ अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। थक हार कर महिला ने मशरक थाना पहुंच न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जमादार अजय कुमार सिंह और महिला बल की मौजूदगी में महिला को पति के गांव दुरगौली भेजवाया। जहां पर पति के घर वालों ने घर पर रखने का विरोध जताया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।