Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में डांसर के चक्कर में हुई थी छात्र की हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 11:25 AM (IST)

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि घटना की जड़ में एक महिला डांसर से जुड़ा प्रेम-प्रसंग था। पहले मन्नू का उस डांसर से संपर्क हुआ था बाद में सोनू उससे जुड़ गया। इसी विवाद को लेकर सोनू ने साथियों संग मन्नू की हत्या की साजिश रची थी। पहले गोली मारी गई थी फिर गला रेता गया था।

    Hero Image
    छात्र मन्नू कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश, चार आरोपित गिरफ्तार

    जागरण टीम, आरा/बिहिया(भोजपुर)। भोजपुर जिले के बिहिया थाना पुलिस ने छात्र मन्नू कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 

    गिरफ्तार आरोपितों में रुपबांध निवासी गोलू कुमार, बिहिया के फिंनगी निवासी चुन्नू यादव, दुसाधी टोला निवासी प्रेम कुमार उर्फ सोनू और बिहिया नगर के पंचवटी नगर निवासी लक्की सिंह शामिल है। सोनू वर्तमान में बिहिया अस्पताल, मेला रोड में रहता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि घटना की जड़ में एक महिला डांसर से जुड़ा प्रेम-प्रसंग था। पहले मन्नू का उस डांसर से संपर्क हुआ था, बाद में सोनू उससे जुड़ गया। इसी विवाद को लेकर सोनू ने साथियों संग मन्नू की हत्या की साजिश रची थी। पहले गोली मारी गई थी फिर गला रेता गया था। मृतक 18 वर्षीय मन्नू कुमार, बुढ़वा वीर गांव वार्ड संख्या-एक निवासी सुरेश यादव का पुत्र था और नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना 11-12 अगस्त के रात की है।

    मन्नू अपने भाई संग बिहिया बाजार पशु मेला में भैंस बेचने गया था। वहीं उसका एक दोस्त आया था और उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। स्वजन लगातार तीन दिन तक उसी दोस्त से पूछताछ करते रहे थे, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था। इस बीच 14 अगस्त की शाम उसका शव बरामद हुआ था।

    इसके बाद पिता ने मृतक के पिता सुरेश यादव ने 15 अगस्त को छह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी। इसके बाद एसपी राज के निर्देशन में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार एवं दारोगा उदय शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने कांड में संलिप्त चार सदस्यों काे धर दबोचा। जबकि, दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। टीम में डीआइयू की टीम भी शामिल थी।