छपरा में होगा भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण, एमएलसी सच्चिदानंद राय ने की घोषणा
सारण के जलालपुर में भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसका भूमि पूजन मंगलवार को विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में सभी का सहयोग लिया जाएगा। यह भी कहा कि मंदिर समाज का होता है।

जलालपुर (छपरा), संवाद सूत्र। Parashuram Jayanti 2022: प्रखंड के जलालपुर बाजार स्थित जलालपुर पोखरा पर मंगलवार की सुबह भव्य परशुराम मंदिर के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि व शिला पूजन का कार्य विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय ने किया। भूमि पूजन के अवसर पर एमएलसी सच्चिदानंद राय ने कहा कि मंदिर समाज का होता है, किसी जाति विशेष का नहीं होता है । जलालपुर में बनने वाला मंदिर भव्य होगा। इसमें सभी से उनकी क्षमता के अनुसार सहयोग लिया जाएगा।
खुद भूखा रहकर दूसरे को खिलाना ही सनातन संस्कृति
विधान पार्षद ने बताया कि नक्शा बनाने की जिम्मेवारी मुझे दी गई है जिसे मैं स्वीकार करता हूं। मेरा सहयोग किसी काम में कमजोर नहीं होगा। इस अवसर पर संत दामोदर दासजी महाराज ने कहा कि परशुराम किसी खास जाति के नहीं बल्कि वे पूरे सनातन संस्कृति के हैं। समाज को एकत्रित करना ही सनातन संस्कृति का मूल भाव हैं। उन्होंने बताया कि जो जोड़ दे वह धर्म है, जो तोड़ दे वह अधर्म। जो अपने भूखे रहकर दूसरों को खिला देता है वह सनातन संस्कृति है ।
भगवान परशुराम किसी जाति के नहीं
मौके पर सारण जिला ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर तिवारी, प्रो राजेश्वर कुंवर, पूर्व मुखिया राजेश मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वंशीधर तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह, गुड्डू चौधरी, आयोजक राजन तिवारी, मिंटू तिवारी, अभिषेक तिवारी, प्रमोद तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, पं उमेश तिवारी, मनिंद्र पांडेय, राजू कुमार तिवारी, प्रिंस कुमार, प्रवीण त्रिपाठी, संतोष कुमार, दिग्विजय पांडेय, पंडित अनिल मिश्र ने भी अपने विचार रखे ।
भगवान परशुराम की जयंती मनी
परसा नगर पंचायत परसा अंतर्गत सैदपुर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर ब्रम्हर्षि समाज परसा की ओर से भाजपा नेता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में परसा पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार चौबे, वरिष्ठ नेता प्रभु कुंअर, चंदन कुमार सिंह उर्फ चुन्नु सिंह, रौशन कुमार, सुभाष कुंअर, चन्देश्वर सिंह, सुमन कुमार सिंह, संतोष शर्मा, शशिभूषण सिंह एवं समाज के दर्जनों लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अर्जुन सिंह ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार चौबे ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।