यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेमी के साथ भागी थी युवती, शादी के सपने दिखा करता रहा यौन-शोषण
सहेली ने प्रेमी के साथ भाग जाने की सलाह दी, जब लड़की भाग गई तो प्रेमी ने कुछ महीने तक ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। सहेली ने एक युवक से अपनी दोस्त को मिलवाया फिर उसे अपने मोबाइल से उससे बात करने को कहती थी। बात करने के दौरान युवक लड़की से प्यार भरी बातें करने लगा और लड़की को भी उसकी बातें अच्छी लगने लगीं।
सहेली ने लड़की को युवक के साथ भाग जाने की सलाह दी और उसकी मदद की। जब प्रेमी-प्रेमिका भाग गए तो घरवालों ने थाने में लड़की के अपहरण की एफआइआर दर्ज करा दी। उधर प्रेमी ने कुछ दिनों तक सब्जबाग दिखाकर लड़की से लगातार संबंध बनाता रहा फिर एक दिन बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गया।
तहकीकात कर रही पुलिस ने उदवंतनगर थाना के जैतपुर-मठिया गांव से अगवा लड़की को बुधवार को असनी गांव के पास से बरामद कर लिया। बरामद लड़की को धारा- 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में भी प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने लड़की का मेडिकल जांच कराए जाने का आदेश दिया है।
बरामद लड़की ने प्रेमी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि आरोपी उसके साथ लगातार गंदी हरकतें करता रहा। इसके बाद उसे असनी गांव के पास छोड़कर भाग गया।
बताया जा रहा कि उदवंतनगर थाना के जैतपुर-मठिया गांव निवासी अंजू कुमारी (काल्पनिक नाम) 21 नवम्बर 2016 को अपने सहेली के घर गई हुई थी। इसके बाद से ही वह गायब थी। जिसे लेकर लड़की की मां ने 22 नवम्बर 2016 को उदवंतनगर थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी।
लड़की के अपहरण का आरोप समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव के संजय राय पर है। संजय राय कृषि कार्य के सिलसिले में हर साल जैतपुर-मठिया गांव आया करता था। इस दौरान वह संजय के संपर्क में आ गयी थी।
इधर, बरामद युवती के अनुसार उसकी सहेली राधिका ने ही संजय से संपर्क कराया था। मोबाइल पर भी बात भी करने को बोलती थी। संजय नवम्बर महीने में गांव आया था। तब सहेली ने ही उसे संजय के साथ भगा दिया था।
संजय उसे शादी का झांसा देकर समस्तीपुर के ताजपुर लेकर चला गया। इसके बाद वहां कई महीने तक यौन शोषण करता रहा। बाद में उसे लाकर असनी गांव के पास छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस लड़की को बरामद कर आरा लेकर आई है।
यह भी पढ़ें: जमीन के लिए दो सगे भाइयों की हत्या, एक को एसिड पिलाया, दूसरे का गला घोंटा
उदवंतनगर थाना के जैतपुर-मठिया गांव में इसी लड़की के अपहरण के आठ महीने पहले दो गुटों के लोग भिड़ गए थे। इस दौरान यहां बंदूकें भी गरजीं थी। 13 दिसंबर वर्ष 2016 को आरोपियों ने युवती के सहेली के पिता दशरथ गिरी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। जिसे लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।
