Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान-मजदूरों की दशा सुधारे सरकार : मीरा

    By Edited By:
    Updated: Wed, 26 Sep 2012 02:27 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    पटना : देश के किसानों-मजदूरों की दशा अत्यंत दयनीय है। वे हमेशा कर्ज में डूबे रहते हैं। यह हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को किसानों की दशा सुधारने के प्रयास करने चाहिए। ये बातें मंगलवार को समस्त किसान-मजदूर विकास संगठन की ओर से राजधानी में आयोजित स्व.सुमित्रा देवी की 90वीं जयंती समारोह में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसानों की चिंता करने वाला कोई नहीं है। सामाजिक संगठनों को किसान-मजदूरों की आवाज उठाने की जरूरत है। किसानों द्वारा पैदा किये अनाज को ही हम खाते हैं, फैक्ट्री के उत्पाद से हमें भोजन नहीं मिलने वाला। लेकिन किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिलता। सरकार को किसानों के साथ-साथ मजदूरों के कल्याण को भी कदम उठाना होगा।

    लोकसभा अध्यक्ष ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि उनकी शिक्षा से ही सही मायने में समाज का विकास होगा। 1857 की आजादी की पहली लड़ाई से लेकर 1947 तक भारत माता ने एक से बढ़कर एक महान पुत्रों का जन्म दिया, जिन्होंने देश को आजादी दिलायी। लेकिन अब लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम करने की जरूरत है।

    लोकसभा अध्यक्ष ने स्व.सुमित्रा देवी के जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों को सच बोलने की कला सिखाई थी। वे हमेशा आम लोगों के करीब रहना चाहती थी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समस्त किसान-मजदूर विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद हरिद्वार प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसान-मजदूरों के लिए सभी वर्ग के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। मौके पर पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, रामदेव राय, अर्जुन मंडल, पूर्व सांसद ब्रह्मादेव पासवान, मनोरमा सिंह, मंजुल कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार, काशी सिंह यादव, एम.एल. बनर्जी एवं शीला सिंह आदि अपने विचार व्यक्त किये।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर