विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: पटना जंक्शन से छह माह का बच्चा चोरी, साथी यात्री ने मां को ऐसे बनाया शिकार

Published: Tue, 26 Aug 2025 09:18 AM (IST)

पटना जंक्शन पर बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। औरंगाबाद की एक महिला का छह महीने का बेटा पटना ...और पढ़ें

पटना जंक्शन पर महिला का छह महीने का मासूम बच्चा चोरी
पटना जंक्शन पर महिला का छह महीने का मासूम बच्चा चोरी

HighLights

  1. पटना जंक्शन से बच्चा चोरी, महिला परेशान |
  2. कोटा-पटना एक्सप्रेस में हुई घटना |
  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी |

जागरण संवाददाता, पटना। बच्चा चोर गिरोह ने एक बार फिर पटना जंक्शन पर औरंगाबाद की महिला से उसके छह माह के बेटे को चुरा लिया। महिला बेटे आर्यन उर्फ देवांश के साथ कोटा पटना एक्सप्रेस में सवार होकर पटना जंक्शन पर उतरी थी।

जब घटना हुई तब वह प्लेटफार्म संख्या 10 स्थित वेटिंग हाल के पास वाशरूम गई थी। पीड़िता की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की पहचान करने में जुटी हुई है।

महिला को अकेली देख बढ़ाई नजदीकी

पीड़िता रेणु कुमारी औरंगाबाद के उपहारा की रहने वाली हैं। उनकी शादी मई 2024 में हुई थी। पति रोहतास के डेहरी के निवासी थे। उनका पूरा परिवार वर्तमान में रामगढ़ (मध्य प्रदेश) में रहता है।

उनकी मां की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। वह मां से मिलने औरंगाबाद जाने के लिए 22 अगस्त को कोटा-पटना एक्सप्रेस के जनरल बोगी में कोटा से छह माह के बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी सीट के बगल में बैठा एक यात्री जिसकी उम्र 20-25 वर्ष थी। उनके साथ कोटा से ही यात्रा कर रहा था। वह महिला को अकेली देख उनसे नजदीकी बढ़ा ली। वह व्यक्ति बच्चे को बार-बार साथ लेकर खेला रहा था।

लाैटकर आई तो बच्चे के संग गायब था आरोपित

जब गाड़ी पटना जंक्शन पर पहंची तो उन्हें वाशरूम जाना था। वह व्यक्ति पीड़िता का विश्वास जीतकर बोला की बच्चे को हमारे पास छोड़ दीजिए, तब-तक आप वाशरूम से आ जाइए।

वह बेटे उसको दे कर प्लेटफार्म नंबर 10 पर बने वेटिंग हाल के वाशरूम में चली गई और जब लौटकर आई तो देखी कि बच्चा सहित वह व्यक्ति वहां पर नहीं था। वह काफी खोजबीन की, लेकिन वह व्यक्ति नहीं मिला। फिर उन्होंने जीआरपी थाना में सूचना दी।