Bihar News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव से पहले 54 अधिकारी इधर से उधर
पटना में बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। कई अपर समाहर्ता उप सचिव और संयुक्त सचिवों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है। नए जिला परिवहन पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे अफसरों को भी पदस्थापित किया गया।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
इन्हें नयी जगह भेजा गया
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता नवनील कुमार काे अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप सचिव ज्ञान प्रकाश को नगर आयुक्त समस्तीपुर, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संयुक्त सचिव डा. गजेंद्र कुमार सिंह को नगर आयुक्त सीतामढ़ी, पकड़ी दयाल की भूमि सुधार उप समाहर्ता पूजा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी लोक स्वास्थ्य.अभियंत्रण विभाग, वरीय उप समाहर्ता वैशाली आकांक्षा गु्प्ता को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद।
अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फारबिसगंज, कुमार आलोक को वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेलसंड, ऋषव को वरीय उप समाहर्ता, बेगूसराय, वरीय उप समाहर्ता सुजीत कुमार वर्णवाल को जिला परिवहन पदाधिकारी सहरसा, उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण अखिलेश कुमार सिंह को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सहरसा, खान एवं भूतत्व विभाग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह को अपर सचिव उद्योग विभाग,
कई जिलाें में नए जिला परिवहन पदाधिकारी
पालीगंज की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रीतु रानी को जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण, पालीगंज के एसडीओ अमनप्रीत सिंह को जिला परिवहन पदाधिकारी,अरवल, बापसोई के एसडीओ दीक्षित श्वेतम को जिला परिवहन पदाधिकारी किशनगंज, एसडीओ, मोहनिया राकेश कुमार सिंह को जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास, एसडीओ, शेखपुरा राहुल सिन्हा को जिला परिवहन अधिकारी नालंदा, एसडीओ, मुजफ्फरपुर, पूर्वी अमित कुमार काे जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर,अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल।
अविनाश कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद, एसडीओ, गोगड़ी सुनंदा कुमारी को जिला परिवहन अधिकारी औरंगाबाद, स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी राजीव कुूमार को जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, दरभंगा प्रशांत कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी, सीतामढ़ी तथा वरीय उप समाहर्ता पश्चमी चंपारण बेबी कुमारी को जिला परिवहन अधिकारी शेखपुरा बनाया गया है।
पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे अफसरों का पदस्थापन
पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल कुमार प्रशांत को अपर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर, सुनील कुमाप रंजन को विशेष कार्य पदाधिकारी बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, अब्दुल हमीद के संयुक्त सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, शाहिद परवेज को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, परमानंद साह को वरीय उप समाहर्ता, गया, चंदन कुमार को वरीय उप समाहर्ता, वैशाली, सावन को वरीय उप समाहर्ता जमुई,तारिक रजा को वरीय उप समाहर्ता वैशाली, स्वाति कुमारी को वरीय उप समाहर्ता, जमुई,चांदनी कुमारी को वरीय उप समाहर्ता वैशाली, मनीष कुमार को वरीय उप समाहर्ता, बांका, रश्मि कुमारी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पालीगंज।
सुशील कुमार मिश्र को उप निदेशक (खाद्य) दरभंगा प्रमंडल, अंजनी कुमार को उप विकास आयुक्त पूर्णिया, विनय कुमार को वरीय उप समाहर्ता, पटना, लतीफुर रहमान को वरीय उप समाहर्ता, सारण, राजन कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी खेल विभाग, सीतू शर्मा को भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरी बख्तियारपुर, राजमोहन झा को राज्य खाद्य निगम, अभिषेक श्रीवास्तव को वरीय उप समाहर्ता नालंदा, देशलाल सिंह को वरीय उप समाहर्ता, कैमूर, जावेद अहसन अंसारी को बंदोबस्त पदाधिकारी, शिवहर, दीपशिखा को वरीय उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर, रमेश प्रसाद दिवाकर को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महनार के रूप में पदस्थापित किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।